भारतकोश
सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा

स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)

DevanagariHindipublished115 पृष्ठ

पृष्ठ 32, कुल 115 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 32
  • ● अर्जुन की छाल का 10 ग्राम पाउडर और पाषाणवैध का 10 ग्राम पाउडर लेकर 500 मिली पानी में उबालें और पानी आधा रहने पर ठंडा करके सुबह शाम पीयें। इससे हृदय घात की बीमारी दूर होती है।
    • ● गाजर का रस निकालकर सूप बनाकर पीने से लाभ मिलता है।
    • ● इस बीमारी में लहसुन का प्रयोग सर्वश्रेष्ठ हैं। खाने में पके रूप में और कच्चे रूप में भी ले सकते हैं

❖ मोटापा

शरीर में जब वसा की मात्रा बढ़ जाती है और वह शरीर में एकत्र होने लगती है तो इसी से मोटापा आता जाता है। वह एकत्र वसा ही मोटापा है। मोटापा आने के बाद शरीर में सुस्ती रहती है, थकान होने लगती है। इसी कारण शुगर, हृदय रोग, अपच, कब्ज आदि बीमारी होने लगती है।

  • ● सुबह-शाम खाली पेट गर्म पानी में नींबू निचोड़कर, सेंधा नमक मिलाकर पीयें।
  • ● 10 ग्राम सौंठ को शहद में मिलाकर चाटने से भी मोटापा कम होता है।
  • ● मूली के सलाद में नींबू और नमक मिलाकर प्रतिदिन लें।
  • ● खाने के बाद एक चुटकी काले तिल चबाकर खायें।

❖ खाज खुजली

[31]