भारतकोश
सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा

स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)

DevanagariHindipublished115 पृष्ठ

पृष्ठ 33, कुल 115 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 33

खाज-खुजली एक संक्रामक रोग है। जिसके कारण त्वचा पर छोटी-छोटी फुन्सियां निकल आती हैं और उनमें से पानी भी निकलता है। कभी-कभी पेट साफ न होने से, कब्ज रहने से तथा खून में अशुद्धि होने से भी ये खुजली पैदा होती है।

  • ● नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर गरम करें और खुजली वाले स्थान पर लगायें।
  • ● गाय के घी में कुछ लहसुन मिलाकर गर्म करें और उसकी मालिश खुजली वाले स्थान पर करें।
  • ● नींबू के रस में पके हुए केले को मसलकर खुजली वाले स्थान पर लगायें।
  • ● भुने हुए सुहागे को पानी में मिलाकर लगाने से खुजली में आराम मिलता है।

❖ फोड़ा फुन्सी

खून में विकार होने से फोड़े फुन्सी निकलते हैं। वर्षा ऋतु में अधिक आम खाने से या गंदे पानी में घूमने से फोड़े फुन्सी निकलते हैं।

  • ● लौंग को चंदन के साथ घिसकर लगाने से फुन्सियों में लाभ होता है।
  • ● नीम की पत्तियों की पुल्टीस बांधने से तथा नीम की छाल का पानी लगाने से फोड़े फुन्सी जल्दी ठीक हो जाते हैं।

[32]