सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा
Sampoorna Chikitsa
राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा
स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)
DevanagariHindipublished115 पृष्ठ
पृष्ठ 53, कुल 115 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 53
❖ दांतों का दर्द
दांतों को नियमित रूप से साफ न करने से, पेट में कब्ज एवं वायु के रहने से, भोजन के पश्चात दाँतों में अन्न कण फँसे रहने से, तथा अत्याधिक आईस्क्रीम खाने से दाँतों में दर्द रहता है। दांत हिलने शुरू हो जाते हैं।
- • अदरक और तुलसी के पत्तों का रस दांतों पर लगायें।
- • हींग को पानी में घोलकर उस पानी से कुल्ला करें।
- • रूई द्वारा लौंग का तेल दर्द होने वाले दाँत पर लगायें।
- • सरसों के तेल में 1 चूटकी नमक मिलाकर दाँतों में मलें तथा 25 मिनट बाद गर्म पानी में कुल्ला करें।
- • दाढ़ में दर्द होने पर नमक लगे अदरक के टुकड़े चूसने से आराम मिलता है।
❖ पायरिया
पायरिया रोग काफी हानिकारक है। प्रतिदिन दाँतों की सफाई न होने से अन्न के कण दांतों में सड़न पैदा करते हैं। मसूड़ों को जरा सा दबाने से या ब्रश करने पर या मंजन करने पर खून निकलता है। यदि ध्यान न दें तो यह रोग काफी बढ़ जाता है तथा दांत निकालने भी पड़ सकते हैं।
- • सेंधा नमक, लौंग का तेल, हल्दी, और काली मिर्च को समान मात्रा में लेकर बारीक पाउडर बना लें। और प्रतिदिन सुबह शाम करें।
- • फिटकरी+खिला सुहागा+सेंधा नमक बराबर मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लें तथा मंजन की तरह उपयोग करें।
[52]