सम्पूर्ण चिकित्सा
Sampoorna Chikitsa
राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा
स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)
पृष्ठ 57, कुल 115 में से
संदर्भ में पढ़ें- • त्वचा पर सुबह की लार लगाये। 1 साल में ठीक हो जायेगी।
❖ कैंसर
कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है इस देश में, हर साल बीस लाख लोग कैंसर से मर रहे हैं और हर साल नए केस आ रहे हैं और सभी डॉक्टर हाथ-पैर डाल चुके हैं।
राजीव भाई की एक छोटी सी विनती है याद रखना कि ..... कैंसर के मरीज को कैंसर से मृत्यु नहीं होती है बल्कि जो इलाज कैंसर के लिए दिया जाता है उससे मृत्यु होती है। मतलब कैंसर से ज्यादा खतरनाक कैंसर का इलाज है। इलाज कैसा है आप सभी जानते हैं... कैम्पोथैरेपी, रोडियोथैरेपी, कोबाल्ट थेरेपी।
इसमें क्या होता है कि शरीर की जो प्रतिरक्षक शक्ति है वो बिल्कुल खत्म हो जाती है। जब कैम्पोथैरेपी दी जाती है ये बोल कर कि हम कैंसर के सेल को मारना चाहते हैं तो अच्छे सेल भी उसकी के साथ मर जाते हैं। राजीव भाई के पास कोई भी रोगी जो कैम्पोथैरेपी लेने के बाद आता है वे उनको बचा नहीं पाए। लेकिन इसका उल्टा भी रिकार्ड है ... राजीव भाई के पास बिना कैम्पोथैरेपी लिए हुए कोई भी रोगी आया दूसरी या तीसरी स्टेज तक वो एक भी नहीं मर पाया।
मतलब क्या है इलाज लेने के बाद जो खर्च आपने कर दिया वो तो मर ही गया और रोगी भी आपके हाथ से गया। डॉक्टर आपको भूल भूलैया में रखता है अभी 6 महीने में ठीक हो जायेगा 8 महीने में ठीक हो जायेगा। लेकिन अंत में वो जाता ही है। आपके घर परिवार में यदि किसी
[56]