भारतकोश
सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा

स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)

DevanagariHindipublished115 पृष्ठ

पृष्ठ 60, कुल 115 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 60

वाली दालें, छिलके वाली सब्जियाँ, चावल भी छिलके वाला, अनाज भी छिलके वाला तो आप निश्चित रहें आपक कभी कैसर नहीं होगा।

और कैसर के सबसे बड़े कारणों में से दो तीन कारण हैं रासयनिक खाद और कीटनाशक दवाओं वाला अनाज, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटका आदि जैसी चीजों का प्रयोग।

कैसर के बारे में सारी दुनिया एक ही बात कहती हैं चाहे वो डॉक्टर हो विशेषज्ञ हो या वैज्ञानिक हो कि इससे बचाव इसका उपाय है। महिलाओं में आजकल बहुत कैसर हो रहे हैं गर्भाशय के, स्तन के और ये काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले गांठ (ट्यूमर) होती है फिर वो कैसर में बदल जाता है। माता और बहनों को क्या करना है कि जिंदगी में कभी (ट्यूमर) ही ना आए। आप के लिए सबसे अच्छा बचाव का काम है जैसी ही आपके शरीर के किसी भी हिस्से में किसी रसौली या गांठ का पता चले तो सावधान हो जाइये। हालांकि सभी गांठ या रसौली कैसर नहीं होती है। 2 या 3 प्रतिशत ही कैसर में बदलती है। लेकिन आप के पास इस रसौली या गांठ को ठीक करने की दुनिया की सबसे अच्छी दवा है – “चूना”। चूना वही जो पान में खाया जाता है। पान वाले की दुकान से चूना ले आइये , यह चूना एक गेहूँ के दाने के बराबर प्रतिदिन खाइये, दही में मिला कर, लस्सी में मिला कर, छाछ या मट्टा में मिला कर, दाल में मिलाकर , सब्जी में मिलाकर या पानी में मिलाकर खा लीजिए। अधिक से अधिक तीन महीने तक।

ध्यान रहे पथरी के रोगी चूना नहीं खा सकते।

प्रमुख स्त्री रोग

महिलाओं के शरीर की आंतरिक रचना पुरुषों से एकदम अलग होती है और काफी जटिल होती है। इसलिए महिलाओं में कुछ विशेष रोग होते हैं जो पुरुषों में नहीं होते। क्योंकि महिलाओं को इन सब रोगों के बारे में चर्चा करने में संकोच होता है।

[59]

सम्पूर्ण चिकित्सा · पृष्ठ 60, कुल 115 में से · BharatKosha