सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा
Sampoorna Chikitsa
राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा
स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)
DevanagariHindipublished115 पृष्ठ
पृष्ठ 61, कुल 115 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 61
❖ श्वेत प्रदर (ल्यूकोरिया)
महिलाओं की योनि से सफेद रंग का तरल पदार्थ निकलना 'श्वेत प्रदर' कहलाता है। यह कभी भी निकलता रहता है तथा काफी दुर्गंध पूर्ण रहता है। इसकी वजह से शरीर में दर्द रहता है और शरीर दुर्बल भी होता जाता है।
- ● प्रातः काल पके केलों का सेवन करें और दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से काफी आराम मिलता है।
- ● बड़ के पतों का दूध, मिश्री के साथ लेने पर तथा उसके बाद गाय का दूध लेने से यह रोग ठीक हो जाता है।
- ● आँवले के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से श्वेत प्रदर में लाभ होता है।
- ● सूखा आँवला+मुलहठी समान मात्रा में लेकर चूर्ण बनायें और सुबह शाम शहद के साथ चाटें उसके बाद गाय का दूध पीयें।
❖ रक्त प्रदर
- ● लौकी के बीजों को छीलकर घी में भूनें और मिश्री डालकर हलवा बनायें। प्रातः काल खाली पेट खायें लाभ होगा।
- ● ½ चम्मच अशोक की जड़ का चूर्ण शहद के साथ चाटने से रक्त प्रदर में आराम मिलता है।
- ● अशोक की छाल 100 ग्राम तथा सफेद चंदन, कमल का फूल, आतिस, आँवला, नागरमोथा, जीरा, चिते की छाल 50-50 ग्राम लेकर बारीक पावडर बनायें अब 10 ग्राम चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चाटें।
- ● अरहर के पतों का रस पानी में घोलकर पीयें।
[60]