भारतकोश
सम्पूर्ण चिकित्सा

सम्पूर्ण चिकित्सा

Sampoorna Chikitsa

राजीव दीक्षित / रोबिन बसराना (ऋषि वाग्भट्ट अष्टांगह्रदयम् आधारित) द्वारा

स्रोत: Hindi Ayurvedic Chikitsa based on Ashtanga Hridayam · Swadeshi Robin Basrana · 2018 (उद्गम)

DevanagariHindipublished115 पृष्ठ

पृष्ठ 67, कुल 115 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 67

पर सुबह खाली पेट पी लें। तीन महीने में यह समस्या बिल्कुल ठीक हो जायेगी। किसी तरह का बुखार होने की स्थिति में भी यह काढ़ा काम करता है। उस स्थिति में 7-8 दिन ही देना हैं।

बहनों को अपने मासिक धर्म के समय अगर कुछ भी तकलीफ होती हो तो उसका सबसे अच्छी दवा है चूना। और हमारे घर में जो माताएं हैं जिनकी उम्र पचास वर्ष हो गयी हैं और उनका मासिक धर्म बंद हुआ , उनकी सबसे अच्छी दवा है चूना।

जब कोई माँ गर्भावस्था में है तो चूना रोज खाना चाहिए क्योंकि गर्भवती माँ को सबसे ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है और चूना कैल्शियम का सबसे बड़ा भंडार है। गर्भवती माँ को चूना खिलाना चाहिए अनार के रस में - अनार का रस एक कप और चूना गेहूँ के दाने के बराबर ये मिलाके रोज पिलाइए नौ महीने तक लगातार दीजिए तो चार फायदे होंगे -

पहला फायदा होगा की माँ को बच्चे के जन्म के समय कोई तकलीफ नहीं होगी और नॉर्मल डिलीवरी होगी, दूसरा यह है कि जब बच्चा पैदा होगा वो बहुत हस्ट-पुष्ट और तंदरूस्त होगा, तीसरा फायदा - वो बच्चा जिन्दगी में जल्दी से बीमार नहीं पड़ता जिसकी माँ ने चूना खाया है, चौथा सबसे बड़ा लाभ है वो बच्चा बहुत होशियार होता है बहुत इंटेलीजेंट होता है, उसका IQ बहुत अच्छा होता है।

चूना घुटने का दर्द ठीक करता है, कमर का दर्द ठीक करता है, कंधे का दर्द ठीक करता है, एक खतरनाक बीमारी है Spondylitis , वो चूने से ठीक होता है, कई बार हमारे रीढ़ की हड्डी में जो मनके होते है उसमें दूरी बढ़ जाती है, ये चूने से ठीक हो जाता है। अगर आपकी हड्डी टूट जाये तो टूटी हुई हड्डी को जोड़ने की ताकत सबसे ज्यादा चूने में है। चूना खाइए सुबह को खाली पेट।

यदि मुँह में ठंडा गर्म पानी लगता है तो चूना खाओ बिल्कुल ठीक हो जाता है, मुँह में अगर छाले हो गए हैं तो चूने का पानी पियो तुरन्त ठीक हो जाता है। शरीर में जब खून कम हो जाये तो चूना जरूर लेना चाहिए, अनीमिया है खून की कमी है, उसकी सबसे अच्छी दवा है ये चूना, चूना

[66]