भारतकोश
सम्पूर्ण चाणक्य नीति एवं राजनीति सूत्र

सम्पूर्ण चाणक्य नीति एवं राजनीति सूत्र

Sampurna Chanakya Niti & Rajaniti Sutras

आचार्य चाणक्य (विष्णुगुप्त / कौटिल्य) द्वारा

DevanagariHindipublished196 पृष्ठ

पृष्ठ 133, कुल 196 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 133

उसी प्रकार सत्संगति का प्रभाव दुष्ट पर पड़ता है, पर दुष्टता का प्रभाव साधु लोगों पर नहीं पड़ता। साधूनां दर्शनं पुण्यं तीर्थभूता हि साधवः। कालेन फलति तीर्थं सद्यः साधुसमागमः॥ साधु अर्थात महान लोगों के दर्शन करना पुण्य तीर्थों के समान है। तीर्थाटन का फल समय से ही प्राप्त होता है, परंतु साधुओं की संगति का फल तत्काल प्राप्त होता है॥ 8 ॥ साधुओं, सज्जनों का दर्शनमात्र भी पुण्यप्रद है, क्योंकि साधु-संत साक्षात् तीर्थ रूप होते हैं। तीर्थ तो समय आने पर फल देते हैं, परंतु साधुओं का दर्शन तो तुरंत फल प्रदान करता है। विप्राऽर्स्मिन् नगरे महान् कथय कस्तालद्रुमाणां गणः, को दाता रजको ददाति वसनं प्रातर्गृहीत्वा निशि। को दक्षः परवित्तदारहरणे सर्वोपि दक्षो जनः, कस्माज्जीवसि हे सखे! विषकृमिन्यायेनजीवाम्यहम्॥ एक ब्राह्मण से किसी ने पूछा—'हे विप्र! इस नगर में बड़ा कौन है ?' ब्राह्मण ने उत्तर दिया—'ताड़ के वृक्षों का समूह।' प्रश्न करने वाले ने एक पल बाद फिर पूछा—'इसमें दानी कौन है ?' उत्तर मिला—' धोबी है। वही प्रातःकाल प्रतिदिन कपड़ा ले जाता है और शाम को दे जाता है।' पूछा गया—'चतुर कौन है ?' उत्तर मिला—'दूसरों की स्त्री को चुराने में सभी चतुर हैं।' आश्चर्य से उसने पूछा—'तो मित्र ! यहां जीवित कैसे रहते हो ?' उत्तर मिला—'मैं जहर के कीड़ों की भांति किसी प्रकार जी रहा हूं।' ।।9।। इस श्लोक में चाणक्य ने सामाजिक स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया है कि वास्तव में डींगें हांकने से कोई बड़ा नहीं CCO. Vasishtha Tripathi Collection. Digitized by eGangotri 131