भारतकोश
संतति शास्त्र

संतति शास्त्र

Santati Shastra

पं० अयोध्याप्रसाद भार्गव द्वारा

स्रोत: Santati - Shastra · काशी, भार्गव पुस्तकालय (उद्गम)

Devanagarihipublished302 पृष्ठ

पृष्ठ 91, कुल 302 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 91

७०

सन्तति-शास्त्र ।

गर्भ रह गया। लड़का अपने मामाकी शकल सूतका उत्पन्न हुआ।

(२) एक सज्जनके यहाँ एक काला कलूटा कहार नौकर था। भाग्यवश वहूजीने स्नान करके कहारके ही दर्शन पाये। उसी रजोदर्शनसे गर्भ रह गया। पुत्र उत्पन्न हुआ, जो ठीक उसी कहारके रंग रूपका था।

इन प्रत्यक्ष प्रमाणोंसे सिद्ध है कि इस विषयमें जो कुछ शास्त्रका मत है वह अक्षर-अक्षर-सत्य है। अतएव स्नान करके अत्यन्त सावधानीके साथ पति अथवा देवर, पुत्र इत्यादि जो मिय और सुन्दर हो, उसीका दर्शन करना चाहिये।

(१४) संयोगमें त्याज्य स्त्री और पुरुष ।

संयोग कोई मामूली बात नहीं है। यह किसी समय बहुत बड़े विचार और विधि-विधानके साथ किया जाता था। परन्तु आजकल इसकी दशा शोचनीय हो रही है। सबसे बड़ा कारण तो स्त्री और पुरुषोंकी अयोग्यता है। प्रायः देखा जाता कि स्त्री अथवा पुरुष रोगी हैं या भोजन किये थोड़ी ही देर हुई है, ऐसी दशाओंमें संयोग कर लिया जाता है। ऐसी असावधानियोंसे अनेक हानियाँ होती हैं कि जिनके अनेक कारण हैं। वैद्यकका मत है कि—

(१) रजस्वला होनेके पहले और उसके पीछे भी कम अवस्था वाली स्त्रीसे संयोग न करना चाहिं। क्योंकि ऐसे समयोंमें भीतरी अवयव पुष्ट नहीं होते, जिससे आगे होनेवाली सन्तान उत्पन्न होनेमें अनेक बाधाएँ पड़ती हैं। (श० क०)

(२) जिन्होंने अधिक भोजन किया हो, जो तुरन्त ही खा चुके हों, जिनका भोजन पचा न हो, प्यास लगी हो, जो शोक