भारतकोश
सात्वत संहिता (पाञ्चरात्र आगम - भगवान् सङ्कर्षण-नारद संवाद सान्वय सटीक)

सात्वत संहिता (पाञ्चरात्र आगम - भगवान् सङ्कर्षण-नारद संवाद सान्वय सटीक)

Satvata Samhita of Pancharatra Agama with Commentary

भगवान् सङ्कर्षण / महर्षि नारद द्वारा

DevanagariHindipublished837 पृष्ठ

पृष्ठ 417, कुल 837 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 417

३५८ सात्वतसंहिता फिर भगवान् नृसिंह के शरीर से उत्पन्न हृदयादि चतुष्टय में कमलपत्र के पूर्व दिशा से लेकर उत्तर दिशा पर्यन्त भगवान् हरि का न्यास करे । कमल के आग्नेय, ईशान, नैर्ऋत्य तथा वायव्य कोण में अस्त्र मन्त्र से क्रम पूर्वक न्यास करना चाहिए ॥ ६५-६६ ॥ केशर जाल पर नेत्र का, तीनों नाभियों पर चक्र का और श्रीवत्स, कौस्तुभ तथा वनमाला का चक्र के उत्तर और पश्चिम के तीनों अराओं पर न्यास करे । कमल अत्यन्त तीक्ष्ण नन्दक नामक खड्ग का न्यास करे ॥ ६७-६८ ॥ देवता के दक्षिण, पूर्वभाग और दक्षिण भाग में कार्मुक धनुष, चक्र और शङ्ख इन तीन का न्यास करे ॥ ६९ ॥ देवता के नेमि स्थान पर श्रीदेवी का और उत्तर भाग में पुष्टि देवी का न्यास करे । इसी प्रकार देवता के पृष्ठभाग में स्थित निद्रा का तथा अग्रभाग में सरस्वती का न्यास करे ॥ ७० ॥ वामदक्षिणभागाभ्यां वीथिस्थमिषुधिद्वयम् । द्वारेष्वस्त्रं न्यसेद् भूयो मुद्रां कोणचतुष्टये ॥ ७१ ॥ सायुधानथ दिक्पालान् स्वस्थाने मण्डलाद् बहिः । मण्डलवीथ्यादिष्वर्चनीयान् परीवारानाह—वामदक्षिणेति सार्धेन । इषुधिद्वयं तूणीरद्वयमित्यर्थः । द्वारेष्वस्त्रं = चक्रमित्यर्थः । पूर्व भोगयागे चक्रगदयोरुक्तत्वाद् भूय इत्युक्तम् ॥ ७१-७२ ॥ वाम एवं दक्षिण भाग में वीथी में रहने वाले दो तरकसों का न्यास करना चाहिए । इसी प्रकार द्वार पर अस्त्र (=चक्र) का न्यास करे तथा चारों कोणों पर पुनः मुद्रा न्यास करे । फिर मण्डल के बाहर दशों दिशाओं में पूर्वादि क्रम से आयुध सहित दिक्पालों का न्यास करे ॥ ७१-७२ ॥ मूलमन्त्रादीनां ध्यानकथनम् एवं न्यस्य ततो ध्यायेन्मन्त्रव्यूहं यथास्थितम् ॥ ७२ ॥ सर्वदेवमयं देवं सर्वेषां तेजसां निधिम् । सर्वलक्षणसम्पूर्णं सार्वज्ञादिगुणैर्युतम् ॥ ७३ ॥ निष्प्रप्तकनकाभं च सम्पूर्णाङ्गं महातनुम् । घोरशार्दूलवदनं चण्डमार्तण्डलोचनम् ॥ ७४ ॥ सौदामिनीचयप्रख्यैर्लोमभिः परिपूरितम् । अरुणाम्भोजपत्राभं वज्राधिककरोरुहम् ॥ ७५ ॥ चलत्फणीश्वरसटं चन्द्रकोटिशतद्युतिम् ।

सात्वत संहिता (पाञ्चरात्र आगम - भगवान् सङ्कर्षण-नारद संवाद सान्वय सटीक) · पृष्ठ 417, कुल 837 में से · BharatKosha