सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी
Sehat Sanjivani
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)
DevanagariHindipublished104 पृष्ठ
पृष्ठ 61, कुल 104 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 61
सेहत संजीवनी
61
महुआ का शरबत ( प्रमेह )
- □ 6 ग्राम महुआ की छाल, आधा ग्राम मिर्च पीसकर आधापाव पानी में मिलाकर पीएँ।
सहदेई का शरबत ( सर्वरोग... )
- □ 12 ग्राम सहदेई का पंचांग, 2 ग्राम मिर्च पीसकर आधा पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
- □ सर्व ज्वर का नाश करता है।
- □ भूख खोलता है।
कटेरी का शरबत ( खाँसी... )
- □ 12 ग्राम कटेरी की जड़, 1 ग्राम इलायची, 1 ग्राम पीपल पीसकर आधा पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
- □ दमा और खाँसी को नष्ट करता है।
इमली का शरबत ( पित्तज्वर... )
- □ 35 ग्राम इमली, 12 ग्राम मिश्री, 1 ग्राम मिर्च पीसकर पावभर पानी में मिलाकर पीएँ।
- □ पित्तज्वर को नष्ट करता है।
रत्नज्योति ( सन्निपात... )
- □ 20 ग्राम रत्नज्योति, 1 ग्राम मिर्च, 2 ग्राम अदरक पीसकर आधा पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
- □ सन्निपात रोग का नाश करता है।