सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी
Sehat Sanjivani
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)
DevanagariHindipublished104 पृष्ठ
पृष्ठ 62, कुल 104 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 62
62
साहिब बन्दगी
केंवाज का शरबत ( प्रमेह... )
- □ 15 ग्राम केंवाज के बीज शाम के समय पानी में भिगो दें। सुबह पीसकर एक गिलास गाय के दूध में मिश्री सहित मिलाकर पीएँ।
- □ प्रमेह रोग का नाश करता है।
सीसों का शरबत ( प्रमेह, सूजाक... )
- □ 20 ग्राम सीसों के पत्ते, 2 ग्राम मिर्च पीसकर एक पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
- □ सूजाक और प्रमेह को दूर करता है।
बेलपत्र का शरबत ( संग्रहणी... )
- □ 6 ग्राम बेलपत्र, 1 ग्राम मिर्च, 2 ग्राम काला नमक पीसकर एक पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
- □ संग्रहणी रोग को दूर करता है।
- □ उलटी को शांत करता है।
मूली का शरबत ( अजीर्ण... )
- □ 25 ग्राम मूली की जड़, 2 ग्राम मिर्च, 12 ग्राम पाँचों नमक पीसकर आधा पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
- □ अजीर्ण रोग को दूर करता है।
अरहर का शरबत ( हैजा... )
- □ 10 ग्राम अरहर के पत्ते, 1 ग्राम मिर्च, 12 ग्राम नींबू का रस पीसकर आधा पाव पानी में मिलाकर पीएँ।