भारतकोश
सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी

Sehat Sanjivani

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)

DevanagariHindipublished104 पृष्ठ

पृष्ठ 65, कुल 104 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 65

सेहत संजीवनी

65

मिलाकर पीएँ।

  • □ सूजाक का नाश करता है।
  • □ पेशाब को खोलता है।

बकाइन का शरबत ( बवासीर.... )

  • □ 20 ग्राम बकाइन की छाल, 2 ग्राम मूली के बीज पीसकर आधा पाव पानी में मिलाएँ और छान लें। फिर मिश्री डालकर पीएँ।
  • □ खूनी बवासीर को दूर करता है।
  • □ संग्रहणी रोग का नाश करता है।
  • □ प्लीहा रोग भी दूर करता है।

पीपर का शरबत ( संग्रहणी रोग.... )

  • □ 12 ग्राम पीपर की छाल, 1 ग्राम मिर्च पीसकर एक पाव पानी में मिलाकर पीएँ।
  • □ संग्रहणी रोग का नाश करता है।

गूलर का शरबत ( प्रमेह... )

  • □ 12 ग्राम गूलर का फल और जड़, 1 ग्राम मिर्च पीसकर 1 पाव पानी में मिलाकर सेवन करें।
  • □ सूजाक, प्रमेह को दूर करता है।

ॐ ॐ ॐ

सेहत संजीवनी · पृष्ठ 65, कुल 104 में से · BharatKosha