भारतकोश
सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी

Sehat Sanjivani

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)

DevanagariHindipublished104 पृष्ठ

पृष्ठ 66, कुल 104 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 66

सेहत संजीवनी चूर्ण

वायुनाशक चूर्ण ( वायु विकार... )

  • □ 3 ग्राम पीपल, 6 ग्राम पाँचौं नमक, 7 ग्राम अजवाइन, 3 ग्राम अदरक, 3 ग्राम सुहागा, 2 ग्राम काली मिर्च, 7 ग्राम हरड-सबको कूटपीसकर सहजने के रस के साथ छोटी-छोटी गोलियाँ बनाएँ। सुबह-शाम 1-1 गोली रोज खाएँ।
  • □ यह गोली हर तरह का वायु-विकार दूर करती है।

आमवात चूर्ण ( आमवात... )

  • □ पीपल, बायबिडंग, हरड, सेंधा नमक, अदरक-सबको कूटपीसकर किसी साफ कपड़े से छान लें।
  • □ 4 ग्राम यह चूर्ण 3-4 दिन में ही आमवात को नष्ट कर देता है।

सुदर्शन चूर्ण ( अजीर्ण, सन्निपात... )

  • □ काली मिर्च, दारुहल्दी, हल्दी, नागरमोथा, कटहरी की जड़, पीपरामूल, बच, आँवला, हरड, बहेड़ा, काकड़ासिंधी, सौफ, अदरक, कमलगट्टा, देवदारु, खस, गोखरू, अतीस, पत्रज, चीता, मंजीठ, कुड़ा की छाल, मुलहठी, पुष्करमूल, गिलोय, पीपल, कूट, जवासा, कचूर, इंद्रयव, तज, मिश्री, बेलगिरी, अजवाइन-

66