सेहत संजीवनी

सेहत संजीवनी
Sehat Sanjivani
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)
DevanagariHindipublished104 पृष्ठ
पृष्ठ 80, कुल 104 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 80
80
साहिब बन्दगी
हरीतम्यादि चूर्ण ( आमवात )
- ☐ बच, संधा नमक, हरीतकी, हींग, काला नमक—सबको कूटपीसकर छान लें। यह चूर्ण जल के साथ सेवन करें।
- ☐ आमवात को नष्ट करता है।
त्रिकुटा चूर्ण ( प्रमेह, कण्ठरोग... )
- ☐ मिर्च, अदरक और पीपल को पीसकर चूर्ण कर लें।
- ☐ प्रमेह को दूर करता है।
- ☐ कण्ठरोग समाप्त करता है।
- ☐ कफ को ठीक करता है।
- ☐ अरुचि का नाश करता है।
जातीफलदि चूर्ण ( संग्रहणी... )
- ☐ आँवला, नागकेसर, जायफल, वंशलोचन, तज, तगर, पत्रज, लौंग, तालीसपत्र, इलायची, तिल, कपूर, चंदन, मिर्च, नागरमोथा—सबको कूटपीसकर छान लें। इस चूर्ण के बराबर चीनी मिला लें। ठंडे पानी के साथ थोड़े से चूर्ण का सेवन करें।
- ☐ संग्रहणी को दूर करता है।
- ☐ अरुचि को दूर करता है।
- ☐ क्षय रोग में लाभकारी है।
- ☐ कफ को समाप्त करता है।
- ☐ खाँसी को बढ़िया दवा है।
नागकेशरादि चूर्ण ( संग्रहणी... )
- ☐ नागकेसर, बेलगिरी, सौफ, नागरमोथा, अदरक, धाय के फूल,