शृंगार शतक
Shringar Shatak
भर्तृहरि / अनुवादक: हरिदास वैद्य द्वारा
स्रोत: Shringar Shatak - Haridas Vaidya · हरिदास एण्ड कम्पनी, कलकत्ता / Digital Library of India (उद्गम)
पृष्ठ 227, कुल 544 में से
संदर्भ में पढ़ें( १६२ )
लुक् मे तुभसे क्या कहूँ जाहिर । हाय ! कम्बल तूने पीही नहीं ॥
हे भक्त ! मैं तुम्हें शराबका मज़ा कैसे बताऊँ ? कम्बल तूने उसे पिया ही नहीं । जो मदिरा पीता है और नाज़नियोंको भोगता है, वही जानता है कि, उनमें क्या मज़ा है । उस मज़ेका हाल ज़बानसे बताना कठिन ही नहीं, असम्भव है । सच मानिये, पृथ्वी पर अगर स्वर्ग है, तो कमलनयनी उठती जवानीकी सुन्दरियाँमें ही हैं ।
दोहा ।
नारिनी निन्दा करत, ते पण्डित मतहीन । स्वर्ग गये तिनको सुनै, सदा अस्सरा लीन ॥४७॥
सार—स्त्रियोंको निन्दा करनेवाला पाखण्डी है । आप उन्हें भोगना चाहता है, पर दूसरों को रोकता है ।
57. Those scholars who speak ill of women are liars in as much as they deceive others and also themselves ; for the result of austerity is heaven and the result of attaining heaven is the enjoy- ment of nymphs.
—*—
मतेभकुम्भदलने भुवि सन्ति शूराः केचित्यचण्डमृगराजवधेऽपि दृत्वा ॥