श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 1277, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें[ 10/182-190 श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत मध्यलीला होकर 'विष्णु' 'विष्णु' शब्द उच्चारण करके बोले कि किसी व्यक्तिकी अति-स्तुति करना वास्तवमें उसकी निन्दा करना ही है॥ 182 ॥ श्रीभारतीको साथ लेकर महाप्रभुका अपने स्थानपर आना :- एत बलि' भारतीरे लञा निज-वासा आइला। भारती-गोसाञि प्रभुर निकटे रहिला ॥ 183 ॥ अनुवाद—इतना कहकर महाप्रभु श्रीब्रह्मानन्द भारतीको अपने निवास-स्थानपर ले आये। तब श्रीभारती गोसाईं महाप्रभुके निकट ही रहने लगे ॥ 183 ॥ महाप्रभुके ऐकान्तिक भक्त-(1) रामभद्र और (2) भगवान्-आचार्य :- रामभद्राचार्य, आर भगवान् आचार्य। प्रभुपदे रहिला दुँहे छाड़ि' सर्व कार्य ॥ 184 ॥ अनुवाद—श्रीरामभद्राचार्य और श्रीभगवान् आचार्य भी अपने सब कार्योंको छोड़कर महाप्रभुकी शरणमें रहने लगे ॥ 184 ॥ काशीश्वरका आगमन :- काशीश्वर गोसाञि आइला आर दिने। सम्मान करिया प्रभु राखिला निज-स्थाने ॥ 185 ॥ अनुवाद—अगले दिन श्रीकाशीश्वर गोसाईं भी आ गये। महाप्रभुने उन्हें सम्मानपूर्वक अपने पास रख लिया ॥ 185 ॥ अनुभाष्य— 'रामभद्राचार्य'—आदिलीला 10/148 संख्या देखें। 'भगवान् आचार्य'—आदिलीला 10/136 संख्या देखें। 'काशीश्वर'—आदिलीला 8/66 संख्याका अनुभाष्य देखें। 'मुरारि-कड़चामें'— “अथ भक्तगणाः सर्वे ये ये गौड़निवासिनः। गन्तुमिच्छन्ति गौराङ्गदर्शनाय नीलाचलम् ॥ श्रीकाशीश्वर-गोस्वामी" इत्यादि। अर्थात् “गौड़देशके निवासी श्रीगौरभक्त श्रीगौराङ्ग महाप्रभुके दर्शनके लिये नीलाचल आते। श्रीकाशीश्वर गोस्वामी भी इसी भावसे नीलाचल आये थे।” आदि ॥" 184-185 ॥ दसवें अध्यायका अनुभाष्य समाप्त। बलवान श्रीकाशीश्वरका महाप्रभुकी सेवामें बलका सद्-व्यवहार :- प्रभुके लञा करा'न ईश्वर दरशन। लोक-भिड़ आगे सब करि' निवारण ॥ 186 ॥ अनुवाद—श्रीकाशीश्वर गोस्वामी महाप्रभुको श्रीजगन्नाथदेवके दर्शनके लिये मन्दिर लेकर जाते और महाप्रभुके आगे चलते हुए भीड़को हटाकर उनके लिये मार्ग बनाते थे जिससे कोई उन्हें स्पर्श न करे ॥ 186 ॥ महाप्रभुके साथ सभी भक्तोंके मिलनकी उपमा :- यत नद नदी यैछे समुद्रे मिलय। ऐछे महाप्रभुर भक्त याँहा ताँहा हय ॥ 187 ॥ सबे आसि' मिलिला प्रभुर श्रीचरणे। प्रभु कृपा करि' सबाय राखिल निज-स्थाने ॥ 188 ॥ अनुवाद—जिस प्रकार समस्त नद-नदियाँ आकर समुद्रमें मिलती हैं, उसी प्रकार महाप्रभुके भक्त जहाँ कहीं भी रहते थे, वे सब आकर महाप्रभुके श्रीचरणोंमें उपस्थित हुए और महाप्रभुने कृपापूर्वक उन सबको अपने पास ही रहनेका स्थान दिया ॥ 187-188 ॥ महाप्रभुके साथ भक्त-मिलनके संवादका वर्णन समाप्त :- एत त' कहिल प्रभुर वैष्णव-मिलन। इहा येइ शुने, पाय चैतन्य-चरण ॥ 189 ॥ श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश। चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास ॥ 190 ॥ इति श्रीचैतन्यचरितामृते मध्यखण्डे वैष्णवमिलनं नाम दशम परिच्छेदः। 430 ।