श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 1341, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ेंतेरहवाँ अध्याय कथासार-प्रातःकालमें स्नान करके महाप्रभुने श्रीजगन्नाथ, बलदेव और सुभद्राके पाण्डुविजयके साथ रथारोहणका दर्शन किया। उस समय राजा सोनेके झाड़ूके द्वारा मार्गकी सफाई कर रहे थे। लक्ष्मीजीकी अनुमति लेकर श्रीजगन्नाथ गुण्डिचा-मन्दिरकी ओर चल पड़े। वह मार्ग रेतीला और चौड़ा था, उसके दोनों ओर घर और उद्यान आदि थे। उस मार्गपर गौड़गण रथ खींचकर ले जाने लगे। महाप्रभुने अपने भक्तोंको सात मण्डलियोंमें विभक्त करके चौदह-मृदङ्गोंके साथ कीर्तन आरम्भ किया। कीर्तनके समयमें महाप्रभुके बहुत प्रकारके भाव उदित होने लगे। यहाँ तक कि, जैसे श्रीजगन्नाथ और महाप्रभु परस्पर भावोंके आदान-प्रदानका परिचय देने लगे। बलगण्डि तक रथ आनेपर वहाँ साधारण लोगोंके द्वारा एक भोग निवेदित होने लगा। उद्यानके निकटवर्ती उपवनमें महाप्रभुने नृत्यमें हुए परिश्रमको कुछ दूर किया। -(अमृतप्रवाह भाष्य) रथके आगे आश्चर्यपूर्ण नृत्य करनेवाले गौरहरिकी जय :- स जीयात् कृष्णचैतन्यः श्रीरथाग्रे ननर्त्त यः। येनासीज्जगतां चित्रं जगन्नाथोऽपि विस्मितः ॥ 1 ॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 1 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-श्रीजगन्नाथके रथके आगे जिन्होंने नृत्य किया था, वे श्रीकृष्णचैतन्य जययुक्त हों; उनका वह नृत्य देखकर समस्त जगत् और स्वयं श्रीजगन्नाथ भी विस्मित हो गये थे ॥ 1 ॥ अनुभाष्य- यः (महाप्रभुः) रथाग्रे (श्रीजगन्नाथदेवस्य रथस्य सम्मुखे) ननर्त्त, येन (नर्त्तनमाधुर्येण) जगतां (लोकानां) चित्रं (कुतूहलम्) आसीत्, जगन्नाथः अपि विस्मितः (बभूव), सः कृष्णचैतन्यः जीयात् (विजयेत)। श्लोक-भावानुवाद - अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 1 ॥ जय जय श्रीकृष्णचैतन्य नित्यानन्द। जयाद्वैतचन्द्र जय गौरभक्तवृन्द ॥ 2 ॥ अनुवाद-श्रीचैतन्य महाप्रभुकी जय हो, जय हो, श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो। श्रीअद्वैतचन्द्रकी जय हो और श्रीगौरभक्तोंकी जय हो ॥ 2 ॥ श्रोताओंके चित्तका आकर्षण :- जय श्रोतागण, शुन, करि' एक मन। रथयात्राय नृत्य प्रभुर परम मोहन ॥ 3 ॥ अनुवाद-श्रीचैतन्यचरितामृतके श्रोताओंकी जय हो! आप एकाग्रचित्त होकर महाप्रभुके रथयात्रामें किये गये परम मनोहर नृत्यके विषयमें श्रवण कीजिये ॥ 3 ॥ पाहाण्डिके दर्शनके लिये प्रातः स्नानके बाद भक्तोंसहित महाप्रभुका गमन :- आर दिन महाप्रभु हञा सावधान। रात्रे उठि' गण-सङ्गे कैल प्रातःस्नान ॥ 4 ॥ पाण्डुविजय देखिबारे करिल गमन। जगन्नाथ यात्रा कैल छाड़ि' सिंहासन ॥ 5 ॥ अनुवाद-अगले दिन महाप्रभु और उनके परिकर रात समाप्त होनेसे पहले ही उठ गये और उन्होंने प्रातःकालका स्नान किया। श्रीजगन्नाथ अपने सिंहासनको छोड़कर जैसे यात्राके लिये रथपर आरूढ़ होते हैं, श्रीजगन्नाथकी उस पाण्डुविजयको देखनेके लिये महाप्रभु भक्तोंके साथ चल दिये ॥ 4-5 ॥ । 497