श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 1343, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ेंतेरहवाँ अध्याय 13/12-21 ] श्रीजगन्नाथका गुरुत्व :- प्रभु-पदाघाते तुली हय खण्ड खण्ड। तुला सब उड़ि' याय, शब्द हय प्रचण्ड ॥12॥ अनुवाद-दयितोंके द्वारा श्रीजगन्नाथको एक गद्देसे दूसरेपर ले जाते हुए श्रीजगन्नाथके चरणकमलोंकी चोटसे कुछ गद्दे फट जाते। उनके फटनेसे बहुत जोरसे शब्द होता और सारी रुई इधर-उधर उड़कर फैल जाती ॥12॥ अनुभाष्य- 'प्रभु'-श्रीजगन्नाथदेव ॥12॥ स्वेच्छामय प्रभु श्रीजगन्नाथ :- विश्वम्भर जगन्नाथे के चालाइते पारे? आपन-इच्छाय चले करिते विहारे ॥13॥ श्रीजगन्नाथका कातर भावसे आह्वान :- महाप्रभु 'मणिमा' 'मणिमा' करे ध्वनि। नाना-वाद्य-कोलाहले किछुइ ना शुनि ॥14॥ अनुवाद-विश्वम्भर अर्थात् विश्वका पालन करनेवाले श्रीजगन्नाथको कौन उठा और चला सकता है? वे तो विहार करनेके लिये अपनी इच्छासे चल रहे थे। महाप्रभु 'मणिमा' 'मणिमा' कहकर श्रीजगन्नाथको सम्बोधित कर रहे थे, परन्तु अनेक वाद्योंके कोलाहलके कारण किसीको वह सुनायी नहीं दे रहा था ॥13-14॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'मणिमा'-उड़ीसाके लोग पूजनीय व्यक्ति और राजाको 'मणिमा' कहकर सम्बोधन करते हैं॥14॥ स्वयं राजाकी झाडूदारके रूपमें सेवा :- तबे प्रतापरुद्र करे आपने सेवन। सुवर्ण-मार्जनी लञा करे पथ सम्मार्जन ॥15॥ चन्दन-जलेते करे पथ निषेचने। तुच्छ सेवा करे बसि' राज-सिंहासने ॥16॥ अनुवाद-तब श्रीजगन्नाथके आगे-आगे राजा प्रतापरुद्र स्वयं अपने हाथोंमें सोनेके हत्थेवाली झाडू लेकर मार्ग साफ करनेकी सेवा कर रहे थे और चन्दनसे युक्त जलका मार्गपर छिड़काव कर रहे थे। राजसिंहासनपर बैठनेवाले राजा प्रतापरुद्र श्रीजगन्नाथकी इस प्रकारकी तुच्छ सेवा कर रहे थे॥15-16॥ राजाकी दैन्यमयी सेवाको देखकर महाप्रभुकी कृपा :- उत्तम हञा राजा करे तुच्छ सेवन। अतएव जगन्नाथेर कृपार भाजन ॥17॥ महाप्रभु सुख पाइल से-सेवा देखिते। महाप्रभुर कृपा हैल से-सेवा हइते ॥18॥ अनुवाद-उत्तम व्यक्ति होते हुए भी राजा प्रतापरुद्र तुच्छ सेवा कर रहे थे, इसलिये वे श्रीजगन्नाथकी कृपाके अधिकारी हुए। राजाकी उन सेवाओँको देखकर महाप्रभु बहुत प्रसन्न हुए और उन्हीं सेवाओंके कारण राजापर महाप्रभुकी कृपा हुई॥17-18॥ रथकी शोभा :- रथेर साजनि देखि' लोके चमत्कार। नव हेममय रथ-सुमेरु-आकार ॥19॥ शत शत सु-चामर-दर्पणे उज्ज्वल। उपरे पताका शोभे चाँदौया निर्मल ॥20॥ घाघर, किङ्किणी बाजे, घण्टार क्वणित। नाना चित्र-पट्टवस्त्रे रथ विभूषित ॥21॥ अनुवाद-रथकी सजावटको देखकर लोग आश्चर्यचकित हो रहे थे। वह रथ ऐसा लग रहा था मानो नये सोनेका बना हो और आकारमें भी बहुत ऊँचा था, इसलिये वह सुमेरु पर्वतके समान प्रतीत हो रहा था। उस रथमें सैकड़ों सुन्दर चामर एवं उज्ज्वल दर्पण सुशोभित हो रहे थे। रथके ऊपर स्वच्छ चँदोवा और सुन्दर पताका शोभायमान हो रहे थे। रथ अनेक चित्रों और रङ्ग-बिरङ्गे रेशमी वस्त्रोंसे सजाया गया था। बहुतसे झाँझ (बड़ी करताल), घुँघरु और घण्टे बज रहे थे॥19-21॥ । 499