भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 2419, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 2419

402 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 16/41-49 ] सेइ गाड़े करेन प्रभु पादप्रक्षालने। तबे करिबारे याय ईश्वर-दरशने॥42॥ अनुवाद—सिंहद्वारकी उत्तर दिशामें कपाटके पीछे श्रीजगन्नाथ मन्दिरकी ओर जानेवाली बाईस सीढ़ियोंसे पहले भूमिपर एक गड्ढा बना हुआ था। श्रीगोविन्द महाप्रभुके चरणोंको उसी गड्ढेमें ही धुलाते थे, उसके पश्चात् ही महाप्रभु श्रीजगन्नाथदेवके दर्शनके लिये मन्दिरमें जाते थे॥41-42॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'बाइश पहाच',—बाइस 'पाहाच', उड़ीसाके लोग एक-एक सीढ़ीको 'पाहाच' कहते हैं। सिंहद्वारसे मन्दिरकी ओर जानेके लिये बाइस सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं॥41॥ अनुभाष्य—'आड़े',—आड़में, बीचके स्थानमें; वर्तमान समयमें ये सब स्थान खाली नहीं हैं, वहाँ घर आदि बन गये हैं। 'गाड़े',—गड्ढेमें॥41॥ लोक-शिक्षक आचार्यरूपी महाप्रभुका कठोर नियम :— गोविन्देरे महाप्रभु कैराछे नियम। “मोर पादजल येन ना लय कोनजन ॥” 43 ॥ अनुवाद—महाप्रभुने श्रीगोविन्दको एक नियम बतलाया था,—“कोई भी मेरा चरणजल न ले॥” 43 ॥ अति अन्तरङ्ग भक्तके अतिरिक्त अन्य सभीका महाप्रभुके चरणामृतमें अनधिकार :— प्राणिमात्र लइते ना पाय सेइ जल। अन्तरङ्ग भक्त लय करि' कोन छल॥44॥ अनुवाद—कोई भी प्राणी महाप्रभुके चरणोंके जलको नहीं ले सकता था, केवलमात्र अन्तरङ्ग भक्त ही किसी छलसे उसे ले लेते थे॥44॥ श्रीकालिदासके द्वारा महाप्रभुके चरणामृतको ग्रहण करनेके उद्देश्यसे उनके निकट हाथ फैलाना :— एकदिन प्रभु ताँहा पाद प्रक्षालिते। कालिदास आसिं' ताँहा पातिलेन हाते॥45॥ अनुवाद—एकदिन जब महाप्रभु अपने श्रीचरण धो रहे थे, तब श्रीकालिदासने वहाँ आकर अपना हाथ फैला दिया॥45॥ तीन बार अञ्जलीसे महाप्रभुके चरणामृतको पान करनेके बाद महाप्रभुके द्वारा निषेध :— एक अञ्जलि, दुइ अञ्जलि, तिन अञ्जलि पिला। तबे महाप्रभु ताँरे निषेध करिला॥46॥ महाप्रभुके द्वारा अपने चरणामृतको प्रदान करनेके बाद पुनः ग्रहण करनेके लिये निषेध :— “अतःपर आर ना करिह पुनर्बार। एतावता वाञ्छा पूरण करिनुँ तोमार ॥” 47 ॥ अनुवाद—श्रीकालिदासने जब महाप्रभुके चरणजलकी एक अञ्जलि, दूसरी अञ्जलि और तीसरी अञ्जलि भरकर पी ली, तब महाप्रभुने श्रीकालिदासको और लेनेसे मना करते हुए कहा,—“अब इसके उपरान्त पुनः ऐसा मत करना। मैंने अब तककी तुम्हारी अभिलाषाको पूर्ण किया है॥” 46-47 ॥ अनुभाष्य—'एतावता',—अब तक॥47॥ अन्तर्यामी परमेश्वर श्रीगौरसुन्दर :— सर्वज्ञ-शिरोमणि चैतन्य ईश्वर। वैष्णवे ताँहार विश्वास जानेन अन्तर॥48॥ वैष्णवोंमें अप्राकृत श्रद्धाके कारण श्रीकालिदासके लिये ब्रह्मादिके लिये भी दुर्लभ कृपाका प्रदर्शन :— सेइ गुण लञा प्रभु ताँरे तुष्ट हइला। अन्येरे दुर्लभ प्रसाद ताँहारे करिला ॥ 49 ॥ अनुवाद—श्रीचैतन्य महाप्रभु ईश्वर होनेके कारण सर्वज्ञोंके भी शिरोमणि हैं। महाप्रभु जानते थे कि श्रीकालिदासका हृदयकी गहराइयों तक वैष्णवोंके प्रति दृढ़ विश्वास है। इसी गुणके कारण महाप्रभुने उनसे सन्तुष्ट होकर उनके प्रति ऐसी कृपा की जो अन्योंके लिये अति दुर्लभ है॥48-49॥