श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
पृष्ठ 565, कुल 2549 में से
संदर्भ में पढ़ें9/10 ]
“एइमत नित्यानन्दप्रभुर भ्रमण। दैवे माधवेन्द्र-सह हैल दरशन॥ 154 ॥ माधवेन्द्रपुरी प्रेममय कलेवर। प्रेममय यत सब सङ्गे अनुचर॥ 155 ॥ कृष्णरस बिनु आर नाहिक आहार। माधवेन्द्रपुरी-देहे कृष्णेर विहार॥ 156 ॥ याँर शिष्य प्रभु आचार्यवर-गोसाञि। कि कहिब आर ताँर प्रेमेर बड़ाइ॥ 157 ॥ माधवपुरीरे देखिलेन नित्यानन्द। तत्क्षणे प्रेम मूर्च्छा हइला निष्पन्द॥ 158 ॥ नित्यानन्दे देखि' मात्र श्रीमाधवपुरी। पड़िला मूर्च्छित हइ' आपना' पासरि'॥ 159 ॥ भक्तिरसे माधवेन्द्र आदि-सूत्रधार। गौरचन्द्र इहा कहियाछेन बारे-बार॥”160 ॥
“इस प्रकार भ्रमण करते-करते श्रीनित्यानन्द प्रभुको दैवयोगसे श्रीमाधवेन्द्रपुरीके दर्शन हुए। श्रीमाधवेन्द्र पुरीका शरीर प्रेममय था और उनके सङ्गी-अनुचर जितने भी थे, सभी प्रेममें मत्त थे। कृष्णरस ही उनका आहार था। उनके दिव्य कलेवरको देखकर ऐसा अनुभव होता था कि वह श्रीकृष्णकी विहार-स्थली है। और उनकी अधिक बड़ाई क्या करें कि स्वयं श्रीअद्वैताचार्य उनके शिष्य थे। जैसे ही श्रीनित्यानन्द प्रभुने श्रीमाधवेन्द्रपुरीको देखा, उसी क्षण वे प्रेममें मूर्च्छित हो गये। श्रीनित्यानन्द प्रभुको देखकर श्रीमाधवेन्द्रपुरी भी स्वयंको भूलकर उसी क्षण मूर्च्छित होकर भूमिपर गिर पड़े। श्रीमाधवेन्द्रपुरी भक्तिरसके आदि सूत्रधार हैं, ऐसा श्रीगौरचन्द्रने बार-बार कहा है।”
“नित्यानन्द बोले, - 'यत तीर्थ करिलाङ। सम्यक् ताहार फल आजि पाइलाङ॥ 166 ॥ नयने देखिनु माधवेन्द्रेर चरण। ए प्रेम देखिया धन्य हइल जीवन॥”167 ॥
“मूर्च्छा भङ्ग होनेपर श्रीनित्यानन्द प्रभु कहने लगे-“मैंने जितने तीर्थोंमें भ्रमण किया है, आज उन सबका सम्पूर्ण फल पाया है। मैंने अपने नेत्रोंसे श्रीमाधवेन्द्रपुरीके चरणोंके दर्शन किये हैं और इनके प्रेमको देखकर मेरा जीवन धन्य हो गया है।”
“माधवेन्द्रपुरी नित्यानन्दे करि' कोले। उत्तर ना स्फुरे, - कण्ठरुद्ध प्रेमजले॥ 168 ॥ हेन प्रीत हइलेन माधवेन्द्रपुरी। वक्ष हैते नित्यानन्दे बाहिर ना करि॥ 169 ॥ जानिलुँ कृष्णेर कृपा आछे मोर प्रति। नित्यानन्द-हेन बन्धु पाइनु संहति॥ 183 ॥ नित्यानन्दे याहार तिलेक द्वेष रहे। भक्त हइलेओँ से कृष्णेर प्रिय नहे॥ 186 ॥”
“श्रीमाधवेन्द्रपुरी श्रीनित्यानन्द प्रभुको छातीसे लगाकर उनसे कुछ कहना चाहते थे, किन्तु प्रेमके कारण उनका गला रुँद्ध गया। उनके हृदयमें इतना प्रेम उमड़ आया कि वे श्रीनित्यानन्द प्रभुको छातीसे अलग नहीं कर सके और कहने लगे कि आज मैं समझ गया हूँ कि श्रीकृष्णकी मेरे प्रति अपार कृपा है, इसलिये तो उन्होंने श्रीनित्यानन्द जैसे परम बन्धुसे मुझे मिला दिया है। श्रीनित्यानन्द प्रभुके प्रति यदि किसीके हृदयमें तिलमात्र भी द्वेष रहेगा, वह भक्त होनेपर भी श्रीकृष्णका प्यारा नहीं हो सकता।”
भक्तिरत्नाकर पाँचवीं तरङ्गमें उन दोनोंके पुनः मिलन और उनके परस्पर सम्बन्धका वर्णन है— “कथोदिन परे माधवेन्द्रर सहिते। देखा हैल प्रतीची-तीर्थेर समीपेते॥ 2330 ॥ ये प्रेम प्रकाश हइल दोँहार मिलने। ताहा के वर्णिब? - ये देखिल सेइ जाने॥ 2331 ॥ नित्यानन्दे बन्धुज्ञान करे माधवेन्द्र। माधवेन्द्रे गुरुबुद्धि करे नित्यानन्द॥ 2332 ॥”
“पुनः कितने दिनोंके बाद प्रतीची-तीर्थके समीप श्रीमाधवेन्द्रपुरी और श्रीनित्यानन्द प्रभु परस्पर मिले, उन दोनोंके मिलनेपर जिस प्रेमका प्रकाश हुआ उसे कौन वर्णन कर सकेगा? इसे तो वही जान सकता है जिसने उस दृश्यको देखा है। श्रीमाधवेन्द्रपुरी श्रीनित्यानन्द प्रभुको अपना परम बन्धु समझते थे और श्रीनित्यानन्द प्रभु श्रीमाधवेन्द्रपुरीके प्रति गुरु बुद्धि रखते थे।”
श्रीमाधवेन्द्रपुरीके लिये श्रीगोपीनाथके द्वारा क्षीर चुरानेका प्रसङ्ग चैःचः मध्यलीला चौथे अध्यायमें तथा
नवाँ अध्याय | 29