भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 619, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 619

10/120-127 ] अब श्रीजगन्नाथ (जगाइ) और माधव (मधाइ) के रूपमें अवतीर्ण हुए हैं।” ये दोनों नवद्वीपमें ब्राह्मण परिवारमें जन्म ग्रहणकर भी चोरी-डकैती और अन्य सभी प्रकारके पापकर्मोंमें लिप्त थे। किन्तु बादमें श्रीमन्महाप्रभु और श्रीनित्यानन्द प्रभुकी कृपासे हरिनाम प्राप्तकर दोनों 'महाभागवत' बन गये। मधाइका वंश आज भी विद्यमान है और वे सब कुलीन ब्राह्मण हैं। आकाइहाट जानेके मार्गमें कटोआसे एक मील दक्षिणकी ओर 'घोषहाट' अथवा माधाइतला-गाँवमें जगाइ और मधाइका समाज है। सुना जाता है कि श्रीगोपीचरणदास बाबाजीने लगभग 300 वर्ष पहले इसका उद्धार करके श्रीनिताइ-गौरके श्रीविग्रहकी प्रतिष्ठाकी थी॥120॥ असंख्य गौड़ीयभक्तोंमें उल्लिखित कुछेक वैष्णवगण :- गौड़देश-भक्तेर कैल संक्षेप कथन। अनन्त चैतन्यभक्त ना याय गणन॥121॥ अनुवाद—महाप्रभुके गौड़देशके भक्तोंका मैंने यहाँ संक्षेपमें वर्णन किया है। श्रीचैतन्यमहाप्रभुके भक्त अनन्त हैं, जिनकी गणना करना सम्भव नहीं है॥121॥ गौड़ और उड़ीसा, दोनों स्थानोंपर इनकी गौरसेवा :- नीलाचले इसब भक्त प्रभुसङ्गे। दुइ स्थाने प्रभु-सेवा कैल नानारङ्गे॥122॥ अनुवाद—मैंने जिन भक्तोंका वर्णन किया है, वे सब महाप्रभुके पास नीलाचल आते थे। उन्होंने गौड़देश और नीलाचल, इन दोनों स्थानोंमें महाप्रभुकी अनेक प्रकारसे सेवा की थी॥122॥ केवल नीलाचलमें मिले सेवकोंका उल्लेख :- केवल नीलाचले प्रभुर ये ये भक्तगण। संक्षेपे करिये किछु से-सब कथन॥123॥ अनुवाद—केवल नीलाचलमें महाप्रभुके जो-जो भक्त थे, उनका संक्षेपमें मैं कुछ वर्णन करूँगा॥123॥ नीलाचले प्रभुसङ्गे सब भक्तगण। सबार अध्यक्ष—प्रभुर मर्म दुइजन॥124॥ सर्वप्रधान—(1) श्रीपरमानन्द और (2) श्रीस्वरूप :- परमानन्दपुरी, आर स्वरूप दामोदर। गदाधर, जगदानन्द, शङ्कर, वक्रेश्वर॥125॥ दामोदर पण्डित, ठाकुर हरिदास। रघुनाथ वैद्य, आर रघुनाथदास॥126॥ इत्यादिक पूर्वसङ्गी बड़ भक्तगण। नीलाचले रहि' प्रभुर करेन सेवन॥127॥ अनुवाद—नीलाचलमें महाप्रभुके सङ्ग जो भक्त थे, उनमें दो प्रधान—परमानन्दपुरी और स्वरूप दामोदर महाप्रभुके मर्मको जाननेवाले थे। श्रीगदाधर पण्डित, जगदानन्द पण्डित, शङ्कर, वक्रेश्वर, दामोदर पण्डित, हरिदास ठाकुर, रघुनाथ वैद्य तथा रघुनाथदास गोस्वामी आदि बड़े भक्त महाप्रभुके पूर्व सङ्गी थे। उन्होंने नीलाचलमें रहकर महाप्रभुकी सेवा की॥124-127॥ अनुभाष्य—'रघुनाथ वैद्य'—(चैःभाः अन्त्यखण्ड पाँचवाँ अध्याय)— “रघुनाथ वैद्य आइलेन ततक्षणे। परमवैष्णव, अन्त नाहि याँर गुणे॥97॥” “जब महाप्रभु पाणिहाटीमें थे, तब उनके दर्शनके लिये रघुनाथ वैद्य तुरन्त वहाँ आये। वे परम वैष्णव हैं और उनमें अनन्त गुण हैं।” श्रीनित्यानन्द प्रभुके साथ गौड़देश आते हुए उनके सहगामी भक्तोंका व्रजभाव—(चैःभाः अन्त्यखण्ड, पाँचवाँ अध्याय)— “रघुनाथ वैद्य उपाध्याय महामति। हइलेन मूर्त्तिमति ये हेन रेवती॥239॥” “श्रीनित्यानन्द प्रभुके साथ गौड़देश आते समय मार्गमें साथ चलते हुए रघुनाथ वैद्य मूर्तिमति रेवती जैसे हो गये।” दसवाँ अध्याय | 83