भारतकोश
श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

पृष्ठ 874, कुल 2549 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 874

पहला अध्याय 1/75-87 ] ते (तव) क्षौणी (व्रजभूमिः) विलसति, तत्र (व्रजपुर्यां) चटुलपशुपीभावमुग्धान्तराभिः (चटुलाः चञ्चलाः पशुपीभावेन गोपीभावेन मुग्धान्तःकरणं यासां ताभिः) अस्माभिः (गोपीभिः) संवीतः (सम्मिलितः) वदनोल्लासिवेणुः (वदनात् उल्लसितुं शीलमस्य इति उल्लासी वंशी यस्य तथाभूतः सन्, स्मितवदनोत्थ- गोप्युन्मादिमुरलीनिनादकारी) त्वं विहारं कलय (कुरु)। श्लोक-भावानुवाद—गोपियाँ कह रही हैं,- "हे कृष्ण ! मधुर लीलारसके सौरभको विस्तार करनेवाले वनसमूहसे परिव्याप्त, मथुरामण्डलकी माधुरीसे परिवेष्टित जो धन्य व्रजभूमि विराजमान है, उस व्रजपुरीमें मुग्धचित्त हम गोपियोंसे परिवेष्टित होकर प्रफुल्लित मुखसे आनन्द-प्रसारण करनेवाले वेणुवादन करते हुए तुम विहार करो।" मध्यलीला 13/121-159 संख्या देखें ॥ 75-84 ॥ विरह हेतु श्रीजगन्नाथजीको व्रज ले जानेका आग्रह :- एइरूप महाप्रभु देखि' जगन्नाथे। सुभद्रा-सहित देखे, वंशी नाहि हाते ॥ 85 ॥ त्रिभङ्ग-सुन्दर व्रजे व्रजेन्द्रनन्दन। काहाँ पाव, एइ वाञ्छा करे अनुक्षण ॥ 86 ॥ अनुवाद-इस प्रकार जब महाप्रभुने श्रीजगन्नाथजीको देखा कि वे अपनी बहन सुभद्राके साथ हैं और उनके हाथमें वंशी भी नहीं है, तो उनके हृदयमें श्रीजगन्नाथजीको त्रिभङ्ग-ललित मुद्रामें खड़े परम सुन्दर व्रजेन्द्रनन्दनके रूपमें देखनेकी इच्छा पल-पल बढ़ने लगी ॥ 85-86 ॥ उद्धवके दर्शनसे राधिका-भावमय महाप्रभु :- राधिका-उन्माद यैछे उद्धव-दर्शने। उद्घूर्णा-प्रलाप तैछे प्रभुर रात्रि-दिने ॥ 87 ॥ अनुवाद-उद्धवजीको देखकर जैसे श्रीमती राधिका दिव्योन्मादकी दशामें उद्घूर्णा-प्रलाप करने लगीं थी, वैसे ही महाप्रभु दिन-रात उन्मादित होकर प्रलाप करते ॥ 87 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'उद्घूर्णा-प्रलाप'-नाना प्रकार विवशतापूर्ण चेष्टासे जो प्रलापादि उदित होते हैं ॥ 87 ॥ अनुभाष्य - 'उन्माद'- उद्घूर्णा और चित्रजल्पादियुक्त दिव्योन्माद। "एतस्य मोहनाख्यस्य गतिं कामप्युपेयुषः । भ्रमाभा कापि वैचित्री दिव्योन्माद इतीर्यते ॥" -(उ:नी: 14/190) अर्थात् "किसी अनिर्वचनीय विशेष-वृत्तिको प्राप्त होनेपर मोहनभावकी अद्भुत भ्रान्ति-सदृश स्फूर्तिरूपा वैचित्रीको पण्डितजन दिव्योन्माद कहते हैं।" इस श्लोककी श्रील विश्वनाथ चक्रवर्तीकी आनन्दचन्द्रिका टीका- "कामपि निर्वक्तुमशक्यां गतिं वृत्तिमुपेयुषः प्राप्तस्य काप्यद्भुता वैचित्री दिव्योन्मादः ।" अर्थात् "किसी अनिर्वचनीया वृत्तिसे प्राप्त मोहनके भ्रमतुल्य विचित्रतापूर्ण अवस्थाको दिव्योन्माद कहते हैं।" "उद्घूर्णा चित्रजल्पाद्यास्तद्भेदा बहवो मताः।" -(उ:नी: 14/191) अर्थात् "इस दिव्योन्मादमें उद्घूर्णा और चित्रजल्पादि बहुतसे भेद हुआ करते हैं।" 'उद्घूर्णा'- "स्याद्विलक्षणमुद्घूर्णा नानावैवश्यचेष्टितम् ।” -(उ:नी: 14/192) अर्थात् "नाना प्रकारकी विलक्षण विवशतापूर्ण चेष्टाको उद्घूर्णा कहते हैं।" जैसे- “शय्यां कुञ्जगृहे क्वचिद्वितनुते सा वाससज्जायिता, नीलाभ्रं धृतखण्डिता व्यवहृतिश्खण्डौ क्वचित्तर्जति । आघूर्णत्यभिसारसंभ्रमवती ध्वान्ते क्वचिद्दारुणे, राधा ते विरहोद्‌भ्रमप्रमथिता धत्ते न कां वा दशाम्।” -(उ:नी: 14/193) अर्थात् उद्धवजी श्रीकृष्णसे कहते हैं- "हे श्रीकृष्ण ! श्रीमती राधिका तुम्हारे विरहमें महाभ्रान्तिसे पीड़ित होकर न जाने कौन-कौनसी दशाको प्राप्त नहीं हो रही हैं? वे कभी वासकसज्जाकी भाँति कुञ्जभवनको सजाती हैं, शय्या-रचना करती हैं, कभी खण्डितावस्थामें अति क्रोधित होकर नीलमेघको भी तर्जन-गर्जन करती । 21

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला) · पृष्ठ 874, कुल 2549 में से · BharatKosha