भारतकोश
श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ

पृष्ठ 131, कुल 834 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 131

अध्याय २७ ] लिङ्गार्चनविधिके अन्तर्गत लिङ्गपूजाका विधान १२१

| वामदेवेन मन्त्रेण स्थापयेदासनोपरि।
सान्निध्यं रुद्रगायत्र्या अघोरेण निरुद्ध्य च॥ ३०

ईशानः सर्वविद्यानामिति मन्त्रेण पूजयेत्।
पाद्यमाचमनीयं च विभोश्चार्घ्यं प्रदापयेत्॥ ३१

स्नापयेद्विधिना रुद्रं गन्धचन्दनवारिणा।
पञ्चगव्यं विधानेन गृह्य पात्रेऽभिमन्त्र्य च॥ ३२ | स्वरूप आसनकी कल्पना करनी चाहिये॥ २८१/२॥

पुनः ‘सद्योजातं प्रपद्यामि०’ इस मन्त्रसे परमेश्वर शिवका आवाहन करके वामदेवमन्त्रसे आसनके ऊपर उन्हें स्थापित करे। फिर रुद्रगायत्री मन्त्रसे सान्निध्य, अघोर मन्त्रसे निरोधन तथा ‘ईशानः सर्वविद्यानाम्०’ इस मन्त्रसे शिवकी पूजा करे। पाद्य, अर्घ्य एवं आचमन परमेश्वरको अर्पित करे। पुनः गन्ध तथा चन्दनयुक्त जलसे उन्हें विधिपूर्वक स्नान कराये॥ २९—३११/२॥ | | प्रणवेनैव गव्यैस्तु स्नापयेच्च यथाविधि।
आज्येन मधुना चैव तथा चेक्षुरसेन च॥ ३३

पुण्यैर्द्रव्यैर्महादेवं प्रणवेनाभिषेचयेत्।
जलभाण्डैः पवित्रैस्तु मन्त्रैस्तोयं क्षिपेत्ततः॥ ३४ | इसके बाद पात्रमें विधिविधानसे पंचगव्य बनाकर उसे प्रणवसे अभिमन्त्रित करके पुनः प्रणवमन्त्रसे उस पंचगव्यसे शिवको विधिवत् स्नान कराये। इसके अनन्तर प्रणव तथा वेदमन्त्रोंका पाठ करते हुए गोघृतसे, मधुसे, इक्षुरससे एवं अन्य पवित्र द्रव्योंसे महादेवका अभिषेक करना चाहिये। इसके बाद पवित्र जलपात्रोंसे जल छोड़कर साधकको भलीभाँति शिवलिंगका प्रक्षालन (शुद्ध स्नान) कर लेना चाहिये॥ ३२—३४॥ | | शुद्धिं कृत्वा यथान्यायं सितवस्त्रेण साधकः।
कुशापामार्गकर्पूरजातिपुष्पकचम्पकैः ॥ ३५

करवीरैः सितैश्चैव मल्लिकाकमलोत्पलैः।
आपूर्य पुष्पैः सुशुभैः चन्दनाद्यैश्च तज्जलम्॥ ३६

न्यसेन्मन्त्राणि तत्तोये सद्योजातादिकानि तु।
सुवर्णकलशेनाथ तथा वै राजतेन वा॥ ३७

ताम्रेण पद्मपत्रेण पालाशेन दलेन वा।
शङ्खेन मृन्मयेनाथ शोधितेन शुभेन वा॥ ३८ | इसके बाद साधकको श्वेत वस्त्रोंसे यथाविधि जलका शोधन करके स्वर्ण, चाँदी या ताम्रपात्र अथवा कमलपत्र, पलाशपत्र, शंख अथवा शोधित सुन्दर मृत्तिकापात्र लेकर उसे पूर्वोक्त शुद्ध जलसे पूर्ण कर लेना चाहिये। पुनः उसमें कुश, अपामार्ग, कर्पूर, जातिपुष्प, चम्पा, श्वेत करवीर, मल्लिका, कमल, उत्पल आदि सुन्दर पुष्प, चन्दन आदि डालकर उस जलको सद्योजात आदि मन्त्रोंसे अभिमन्त्रित करके मन्त्रोच्चारके साथ उस जलकुम्भसे शिवजीका अभिषेक करना चाहिये॥ ३५—३८१/२॥ | | सकूर्चेन सपुष्पेण स्नापयेन्मन्त्रपूर्वकम्।
मन्त्राणि ते प्रवक्ष्यामि शृणु सर्वार्थसिद्धये॥ ३९ | [नन्दीश्वर कहते हैं—हे सनत्कुमारजी!] अब मैं सभी मनोरथोंकी सिद्धि करनेवाले उन मन्त्रोंको आपको बताऊँगा; जिनका पाठ करके एक बार भी शिवलिंगका अभिषेक करनेसे मनुष्य भवबन्धनसे छूट जाता है॥ ३९१/२॥ | | यैर्लिङ्गं सकृदप्येवं स्नाप्य मुच्येत मानवः।
पवमानेन मन्त्रज्ञाः तथा वामीयकेन च॥ ४०

रुद्रेण नीलरुद्रेण श्रीसूक्तेन शुभेन च।
रजनीसूक्तकेनैव चमकेन शुभेन च॥ ४१ | [सूतजी बोले—] हे मन्त्रवेत्ता ऋषिगण! पवमान (ऋग्वेदीय पावमानी ऋचाएँ), वामसूक्त (ऋक्० १।१६४), रुद्राध्याय (शुक्लयजुर्वेद अ० १६), अथर्ववेदीय नीलरुद्र (११।२), पवित्र श्रीसूक्त (ऋग्वेद), रात्रीसूक्त (ऋग्वेद), कल्याणप्रद चमक (यजुर्वेद अ० |