श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished833 पृष्ठ
पृष्ठ 133, कुल 834 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 133
अध्याय २८ ] भगवान् महेश्वरके आभ्यन्तरपूजनका स्वरूप... जगत्की शिवरूपता १३१.
अट्ठाईसवाँ अध्याय
भगवान् महेश्वरके आभ्यन्तरपूजनका स्वरूप, सकल तथा निष्कल तत्त्वकी व्याख्या, छब्बीस तत्त्वोंका परिगणन एवं सम्पूर्ण चराचर जगत्की शिवरूपता
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| शैलादिरुवाच
आग्नेयं सौरममृतं बिम्बं भाव्यं ततोपरि।
गुणत्रयं च हृदये तथा चात्मत्रयं क्रमात्॥ १

तस्योपरि महादेवं निष्कलं सकलाकृतिम्।
कान्तार्धारूढदेहं च पूजयेद् ध्यानविद्यया॥ २ | शैलादि बोले— अपने हृदयमें अग्निमण्डल, सूर्यमण्डल तथा चन्द्रमण्डलका ध्यान करे। पुनः क्रमसे उसके ऊपर तीन गुण, तीन आत्मा एवं उसके ऊपर कलायुक्त स्वरूपवाले, कलारहित अर्धनारीश्वर महादेवकी भावना करके ध्यानयोगके द्वारा उनका पूजन करना चाहिये॥ १-२॥ |
| ततो बहुविधं प्रोक्तं चिन्त्यं तत्रास्ति चेद्यतः।
चिन्तकस्य ततश्चिन्ता अन्यथा नोपपद्यते॥ ३ | यदि चिन्तकके ध्यानावस्थित चित्तमें चिन्त्य तत्त्व [बहुविध कहे जानेके कारण] अनेक रूपोंमें प्राप्त भी हो, तब भी अभेद बुद्धिके कारण चिन्ता करना उचित नहीं है॥ ३॥ |
| तस्माद्ध्येयं तथा ध्यानं यजमानः प्रयोजनम्।
स्मरेत्तन्नान्यथा जातु बुध्यते पुरुषस्य ह॥ ४ | इसलिये यजमानको चाहिये कि अपने परम प्रयोजन जो ध्येयरूप सदाशिव हैं, उनका ही ध्यान-स्मरण और ज्ञान प्राप्त करे, अन्यथा पुरुष इस शरीरमें ब्रह्म (सदाशिव)-को कभी नहीं प्राप्त कर सकेगा॥ ४॥ |
| पुरे शेते पुरं देहं तस्मात्पुरुष उच्यते।
याज्यं यज्ञेन यजते यजमानस्तु स स्मृतः॥ ५ | देह ही पुर है। उस पुरमें शयन करनेके कारण ही जीव पुरुष कहा जाता है। जो यज्ञसे याज्यका यजन करता है, वह यजमान कहा जाता है॥ ५॥ |
| ध्येयो महेश्वरो ध्यानं चिन्तनं निर्वृतिः फलम्।
प्रधानपुरुषेशानं याथातथ्यं प्रपद्यते॥ ६ | महेश्वर ध्येय हैं, उनका चिन्तन ही ध्यान है, मोक्ष ही जीवनका प्रयोजन है—इन तथ्योंको भलीभाँति जाननेवाला ही वास्तविक रूपसे प्रधान पुरुष शिवको प्राप्त कर सकता है॥ ६॥ |
| इह षड्विंशको ध्येयो ध्याता वै पञ्चविंशकः।
चतुर्विंशकमव्यक्तं महदाद्यास्तु सप्त च॥ ७

महांस्तथा त्वहङ्कारं तन्मात्रं पञ्चकं पुनः।
कर्मेन्द्रियाणि पञ्चैव तथा बुद्धीन्द्रियाणि च॥ ८

मनश्च पञ्चभूतानि शिवः षड्विंशकस्ततः।
स एव भर्ता कर्ता च विधेरपि महेश्वरः॥ ९ | यहाँ कुल छब्बीस तत्त्व हैं। इनमें छब्बीसवाँ ध्येय है, पच्चीसवाँ ध्याता (जीव) है तथा चौबीसवाँ तत्त्व अव्यक्त अर्थात् प्रकृति है। महत् आदि अर्थात् महत्तत्त्व, अहंकार, पाँच तन्मात्राएँ—ये सात, पाँच कर्मेन्द्रियाँ, पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, पाँच महाभूत तथा मन—ये ही छब्बीस तत्त्व हैं। इनमें छब्बीसवाँ तत्त्व शिव है। वही ब्रह्माका तथा संसारका रचयिता और भरणकर्ता है॥ ७—९॥ |
| हिरण्यगर्भं रुद्रोऽसौ जनयामास शङ्करः।
विश्वाधिकश्च विश्वात्मा विश्वरूप इति स्मृतः॥ १० | उसी रुद्रने हिरण्यगर्भको उत्पन्न किया। भगवान् शंकर विश्वाधिक अर्थात् जगत्के परम कारण, विश्वात्मा तथा विश्वरूप कहे गये हैं॥ १०॥ |