श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished833 पृष्ठ
पृष्ठ 165, कुल 834 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 165
अध्याय ३६ ] राजा क्षुपद्वारा विष्णुकी आराधना, विष्णुद्वारा शिवभक्तोंकी महिमाका कथन १६३
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| कुशमुष्टिं तदादाय दधीचः संस्मरन् भवम्।
ससर्ज सर्वदेवेभ्यो वज्रास्थिः सर्वतो वशी॥ ५३ | तब वज्रतुल्य हड्डियोंवाले इन्द्रियजित् दधीचने एक मुट्ठी कुश लेकर भगवान् शिवका स्मरण करते हुए सभी देवताओंके ऊपर फेंक दिया॥ ५३॥ |
| दिव्यं त्रिशूलमभवत्कालाग्निसदृशप्रभम्।
दग्धुं देवान् मतिं चक्रे युगान्ताग्निरिवापरः॥ ५४ | वह कुश कालाग्निके तेजके समान दिव्य त्रिशूल बन गया। उस समय दूसरी प्रलयाग्निके तुल्य प्रतीत होनेवाले दधीचने सभी देवताओंको भस्म कर देनेका निश्चय कर लिया॥ ५४॥ |
| इन्द्रनारायणाद्यैश्च देवैस्त्यक्तानि यानि तु।
आयुधानि समस्तानि प्रणेमुस्त्रिशिखं मुने॥ ५५ | हे मुने! इन्द्र तथा विष्णु आदि देवताओंने जो-जो अस्त्र दधीचके ऊपर छोड़े थे, वे सब उस त्रिशूलको प्रणाम करने लगे॥ ५५॥ |
| देवाश्च दुद्रुवुः सर्वे ध्वस्तवीर्या द्विजोत्तम।
ससर्ज भगवान् विष्णुः स्वदेहात्पुरुषोत्तमः॥ ५६

आत्मनः सदृशान् दिव्यान् लक्षलक्षायुतान् गणान्।
तानि सर्वाणि सहसा ददाह मुनिसत्तमः॥ ५७ | हे द्विजश्रेष्ठ! यह देखकर सभी देवता पराक्रमशून्य हो गये तथा व्याकुल होकर पलायन करने लगे। तब पुरुषोत्तम भगवान् विष्णुने अपने शरीरसे अपने ही तुल्य करोड़ों दिव्य गण उत्पन्न किये। मुनिवर दधीचने क्षण-भरमें उन सभीको भस्मसात् कर दिया॥ ५६-५७॥ |
| ततो विस्मयनार्थाय विश्वमूर्तिरभूद्धरिः।
तस्य देहे हरेः साक्षादपश्यद् द्विजसत्तमः॥ ५८

दधीचो भगवान् विप्रः देवतानां गणान् पृथक्।
रुद्राणां कोटयश्चैव गणानां कोटयस्तदा॥ ५९ | तदनन्तर दधीचको विस्मित करनेके निमित्त भगवान् विष्णुने विश्वरूप धारण किया। विप्रेन्द्र दधीचने उन विष्णुके शरीरमें साक्षात् देवताओंके पृथक्-पृथक् गणोंको देखा। उस समय विश्वमूर्ति विष्णुके शरीरमें करोड़ों रुद्र, करोड़ों रुद्रगण तथा करोड़ों ब्रह्माण्ड विद्यमान थे॥ ५८-५९१/२॥ |
| अण्डानां कोटयश्चैव विश्वमूर्तेस्तनौ तदा।
दृष्टैतदखिलं तत्र च्यावनिर्विस्मितं तदा॥ ६०

विष्णुमाह जगन्नाथं जगन्मयमजं विभुम्।
अम्भसाभ्युक्ष्य तं विष्णुं विश्वरूपं महामुनिः॥ ६१ | तब च्यवन-पुत्र महामुनि दधीच वह सब कुछ देखकर विस्मित हो गये और वे विश्वरूप धारण किये हुए उन जगत्पति, लोकव्याप्त, ऐश्वर्यसम्पन्न विष्णुके ऊपर जलका छींटा मारकर उनसे कहने लगे—॥ ६०-६१॥ |
| मायां त्यज महाबाहो प्रतिभासा विचारतः।
विज्ञानानां सहस्राणि दुर्विज्ञेयानि माधव॥ ६२ | हे महाबाहो! मायाका परित्याग कीजिये। हे माधव! पदार्थोंकी भ्रमात्मक सत्तापर विचार करनेसे प्रतीत होता है कि इस मायाके हजारों प्रकारके दुर्विज्ञेय क्रिया-कलाप हुआ करते हैं॥ ६२॥ |
| मयि पश्य जगत्सर्वं त्वया सार्धमनिन्दित।
ब्रह्माणं च तथा रुद्रं दिव्यां दृष्टिं ददामि ते॥ ६३ | हे अनिन्द्य! अब आप अपने सहित ब्रह्मा, रुद्र तथा सम्पूर्ण जगत्को मुझमें देखिये। इसके लिये मैं आपको दिव्य दृष्टि प्रदान करता हूँ॥ ६३॥ |
| इत्युक्त्वा दर्शयामास स्वतनौ निखिलं मुनिः।
तं प्राह च हरिं देवं सर्वदेवभवोद्भवम्॥ ६४ | ऐसा कहकर मुनि दधीचने अपने शरीरमें उन्हें सम्पूर्ण जगत् दिखा दिया और फिर सभी देवताओं तथा विश्वके रचयिता भगवान् विष्णुसे उन्होंने कहा॥ ६४॥ |