श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished833 पृष्ठ
पृष्ठ 473, कुल 834 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 473
अध्याय ९१ ] आसन्नमृत्युसूचक लक्षण एवं योगसाधनामें प्रणवका माहात्म्य ४७१
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| उष्ट्रा वा रासभा वाभियुक्ताः स्वप्ने रथे शुभाः।
यस्य सोऽपि न जीवेत्तु दक्षिणाभिमुखो गतः॥ २९

द्वे वाथ परमेऽरिष्टे एकीभूतः परं भवेत्।
घोषं न शृणुयात्कर्णे ज्योतिर्नेत्रे न पश्यति॥ ३०

श्वभ्रे यो निपतेत्स्वप्ने द्वारं चापि पिधीयते।
न चोत्तिष्ठति यः श्वभ्रात्तदन्तं तस्य जीवितम्॥ ३१ | श्वेत सरसोंके समान गौर वर्णका हो जाय, उसकी मृत्यु सन्निकट होती है। जिसके स्वप्नमें रथमें जुते हुए अशुभ ऊँट अथवा गधे दिखायी पड़ें और वह दक्षिण दिशाकी ओर जा रहा हो, वह [व्यक्ति] जीवित नहीं रहता है। जो कानमें ध्वनि न सुन सके और नेत्रमें प्रकाश न देख सके—यदि ये दो बहुत अनिष्टकारी घटनाएँ स्वप्नमें एक साथ घटित हों, तो वह व्यक्ति मृत्युको प्राप्त होता है। जो स्वप्नमें गड्ढेमें गिर पड़े तथा उसका द्वार बन्द हो जाय और वह गड्ढेसे निकल न सके, उसका जीवन समाप्त हो जाता है॥ २८—३१॥ |
| ऊर्ध्वा च दृष्टिर्न च सम्प्रतिष्ठा
रक्ता पुनः सम्परिवर्तमाना।
मुखस्य शोषः सुशिरा च नाभि-
रत्युष्णमूत्रो विषमस्थ एव॥ ३२ | जिसके नेत्र ऊपरकी ओर उलट जायँ, स्थिर हो जायँ, रक्तवर्णके हो जायँ, बार-बार घूमते हों, मुख सूखने लगे, नाभि छिद्रयुक्त हो जाय, मूत्र अत्यधिक गर्म हो; वह संकटग्रस्त होता है अर्थात् उसकी मृत्यु आसन्न होती है॥ ३२॥ |
| दिवा वा यदि वा रात्रौ प्रत्यक्षं यो निहन्यते।
हन्तारं न च पश्येच्च स गतायुर्न जीवति॥ ३३

अग्निप्रवेशं कुरुते स्वप्नान्ते यस्तु मानवः।
स्मृतिं नोपलभेच्चापि तदन्तं तस्य जीवितम्॥ ३४

यस्तु प्रावरणं शुक्लं स्वकं पश्यति मानवः।
कृष्णं रक्तमपि स्वप्ने तस्य मृत्युरुपस्थितः॥ ३५ | जो दिनमें अथवा रातमें किसीके द्वारा प्रत्यक्ष रूपसे मारा जाय, किंतु मारनेवालेको देख न सके; वह समाप्त आयुवाला होता है और जीवित नहीं रह पाता है। जो मनुष्य स्वप्नमें अग्निमें प्रवेश करे और स्वप्नके अन्तमें इसका स्मरण न कर सके; उसका जीवन समाप्त हो जाता है। जो मनुष्य स्वप्नमें अपने श्वेत प्रावरण (ओढ़नेके वस्त्र)-को काला तथा लाल देखता है, उसकी मृत्यु सन्निकट होती है॥ ३३—३५॥ |
| अरिष्टे सूचिते देहे तस्मिन् काल उपस्थिते।
त्यक्त्वा खेदं विषादं च उपेक्षेद् बुद्धिमान्नरः॥ ३६ | उस मृत्युकालके उपस्थित होनेपर और शरीरमें अरिष्टके सूचित होनेपर बुद्धिमान् मनुष्यको चाहिये कि खेद तथा विषादका परित्यागकर उपेक्षाभाव धारण करे॥ ३६॥ |
| प्राचीं वा यदि वोदीचीं दिशं निष्क्रम्य वै शुचिः।
समेऽतिस्थावरे देशे विविक्ते जन्तुवर्जिते॥ ३७

उदङ्मुखः प्राङ्मुखो वा स्वस्थश्चाचान्त एव च।
स्वस्तिकेनोपविष्टस्तु नमस्कृत्वा महेश्वरम्॥ ३८

समकायशिरोग्रीवो धारयन्नावलोकयेत्।
यथा दीपो निवातस्थो नेङ्गते सोपमा स्मृता॥ ३९ | पूरब या उत्तर दिशामें जाकर पवित्र हो करके किसी समतल, अतिस्थावर (आकाशरहित), एकान्त तथा जन्तुविहीन स्थानमें पूरब या उत्तरकी ओर मुख करके स्वस्तिक आसनमें बैठ जाय और शान्त होकर आचमन करके महेश्वरको प्रणामकर शरीर, सिर तथा गर्दनको सीधा करके धारणा करते हुए किसी वस्तुकी ओर न देखे, जैसे वायुरहित स्थानमें रखे दीपककी लौ विचलित नहीं होती है; इसके लिये यह उपमा बतायी |