श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished833 पृष्ठ
पृष्ठ 572, कुल 834 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 572
| ५७० | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ उत्तरभाग |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| काष्ठशङ्कुभिरन्योन्यं श्रोत्राणि विदधुर्द्विजाः ।
कौशिकाद्याश्च तां ज्ञात्वा मनोवृत्तिं नृपस्य वै ॥ ३२
प्रसह्यास्मांस्तु गायेत स्वगानेऽसौ नृपः स्थितः ।
इति विप्राः सुनियता जिह्वाग्रं चिच्छिदुः करैः ॥ ३३ | बलपूर्वक अवरुद्ध मार्गवाले वे विप्र बहुत दुःखित हुए और उन्होंने काष्ठकी खूँटियोंसे एक-दूसरेके कानोंको बन्द कर दिया ॥ ३१ १/२ ॥

यह राजा अपने यशके गानमें प्रवृत्त [लिप्त] है और हमको बलपूर्वक गानेको कहेगा। कौशिकादि ब्राह्मणोंने उस राजाकी इस मनोवृत्तिको जानकर अपनी जिह्वाके अग्रभागको अपने हाथोंसे काट लिया ॥ ३२-३३ ॥ |
| ततो राजा सुसङ्क्रुद्धः स्वदेशात्तान्यवासयत्।
आदाय सर्वं वित्तं च ततस्ते जग्मुरुत्तराम् ॥ ३४
दिशमासाद्य कालेन कालधर्मेण योजिताः ।
तानागतान्यमो दृष्ट्वा किं कर्तव्यमिति स्म ह ॥ ३५ | तदनन्तर राजाने अत्यन्त कुपित होकर उन्हें अपने राज्यसे निर्वासित कर दिया। तब अपना सारा धन लेकर वे विप्र चले गये और उत्तर दिशामें पहुँचकर यथासमय स्थूलशरीरके वियोग (मृत्यु)-को प्राप्त हो गये। तब उन्हें आया हुआ देखकर 'अब क्या किया जाय'—यह सोचकर यमराज व्याकुल हो उठे ॥ ३४-३५ ॥ |
| चेष्टितं तत्क्षणे राजन् ब्रह्मा प्राह सुराधिपान्।
कौशिकादीन् द्विजानद्य वासयध्वं यथासुखम्॥ ३६
गानयोगेन ये नित्यं पूजयन्ति जनार्दनम्।
तानानयत भद्रं वो यदि देवत्वमिच्छथ ॥ ३७ | हे राजन्! यमराजकी यह चेष्टा देखकर ब्रह्माजीने देवाधिपोंसे उसी क्षण कहा—'आपलोग कौशिक आदि द्विजोंको अभी सुखमय निवास प्रदान कीजिये।' यदि आप लोग अपना देवत्व चाहते हैं, तो वे विप्र जो [श्रीहरिके] गान तथा चित्तवृत्तिके निरोधके द्वारा भगवान् जनार्दनकी नित्य पूजा करते हैं, उन्हें ले आइये; इससे आप लोगोंका कल्याण होगा ॥ ३६-३७ ॥ |
| इत्युक्ता लोकपालास्ते कौशिकेति पुनः पुनः ।
मालवेति तथा केचित् पद्माक्षेति तथा परे ॥ ३८
क्रोशमानाः समभ्येत्य तानादाय विहायसा ।
ब्रह्मलोकं गताः शीघ्रं मुहूर्त्तेनैव ते सुराः ॥ ३९ | [ब्रह्माजीके द्वारा] इस प्रकार कहे गये वे लोकपाल 'हे कौशिक!', कुछ देवता 'हे मालव!' तथा अन्य देवतागण 'हे पद्माक्ष!'—ऐसा बार-बार पुकारते हुए उन विप्रोंके पास पहुँचकर उन्हें साथमें लेकर आकाशमार्गसे शीघ्र ही क्षणभरमें ब्रह्मलोक पहुँच गये ॥ ३८-३९ ॥ |
| कौशिकादींस्ततो दृष्ट्वा ब्रह्मा लोकपितामहः।
प्रत्युद्गम्य यथान्यायं स्वागतेनाभ्यपूजयत्॥ ४०
ततः कोलाहलमभूदतिगौरवमुल्बणम्।
ब्रह्मणा चरितं दृष्ट्वा देवानां नृपसत्तम ॥ ४१ | तत्पश्चात् कौशिक आदिको देखकर लोकपितामह ब्रह्मा ने आगे बढ़कर स्वागतके द्वारा समुचितरूपसे उनका अत्यधिक सम्मान किया। हे नृपश्रेष्ठ! ब्रह्माजीके द्वारा [उन विप्रोंके प्रति] किये गये महान् सम्मानको देखकर देवताओंमें परस्पर कोलाहल होने लगा ॥ ४०-४१ ॥ |
| हिरण्यगर्भो भगवांस्तानिवार्य सुरोत्तमान्।
कौशिकादीन् समादाय मुनीन् देवैः समावृतः ॥ ४२
विष्णुलोकं ययौ शीघ्रं वासुदेवपरायणः।
तत्र नारायणो देवः श्वेतद्वीपनिवासिभिः ॥ ४३ | तदनन्तर वासुदेवपरायण भगवान् ब्रह्मा उन श्रेष्ठ देवताओंको ऐसा करनेसे रोककर कौशिक आदि मुनियोंको लेकर देवताओंके साथ शीघ्र ही विष्णुलोक चले गये ॥ ४२ १/२ ॥ |