श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished833 पृष्ठ
पृष्ठ 73, कुल 834 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 73
अध्याय १६ ] विश्वरूप नामक कल्पमें शिवस्वरूप भगवान् ईशानका प्रादुर्भाव ७१
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| श्रावयेद्वा द्विजान् श्राद्धे स याति परमां गतिम्।
एवं ध्यानगतं तत्र प्रणमन्तं पितामहम्॥ १७ | है अथवा जो श्राद्धमें ब्राह्मणोंको सुनाता है, वह परमगतिको प्राप्त होता है॥ १६ १/२॥

इस प्रकार ध्यानमग्न होकर वन्दना करते हुए पितामह ब्रह्मासे भगवान् ईशान बोले—मैं तुमपर प्रसन्न हूँ। तुम क्या चाहते हो?॥ १७ १/२॥ |
| उवाच भगवानीशः प्रीतोऽहं ते किमिच्छसि।
ततस्तु प्रणतो भूत्वा वाग्विशुद्धं महेश्वरम्॥ १८
उवाच भगवान् रुद्रं प्रीतं प्रीतेन चेतसा।
यदिदं विश्वरूपं ते विश्वगौः श्रेयसीश्वरी ॥ १९
एतद्वेदितुमिच्छामि यथेयं परमेश्वर। | तत्पश्चात् ब्रह्माजीने अत्यन्त निवेदनपूर्वक विशुद्ध वाणीवाले तथा प्रसन्नताको प्राप्त महेश्वरसे प्रसन्न मनसे कहा—हे परमेश्वर! यह आपका जो विश्वरूप है तथा परम कल्याणी यह जो विश्वरूपा गौ है—इसके विषयमें मैं जानना चाहता हूँ॥ १८-१९ १/२॥ |
| कैषा भगवती देवी चतुष्पादा चतुर्मुखी ॥ २०
चतुःशृङ्गी चतुर्वक्त्रा चतुर्दंष्ट्रा चतुःस्तनी।
चतुर्हस्ता चतुर्नेत्रा विश्वरूपा कथं स्मृता ॥ २१
किं नामगोत्रा कस्येयं किं वीर्या चापि कर्मतः। | चार पैरोंवाली, चार मुखवाली, चार सींगोंवाली, चार वक्त्रवाली, चार दाढ़ोंवाली, चार स्तनोंवाली, चार हाथों तथा चार नेत्रोंवाली ये भगवती कौन हैं तथा इन देवीको विश्वरूपा क्यों कहा गया है? इनका नाम तथा गोत्र क्या है? ये किसकी भार्या हैं तथा इनके कर्मका प्रभाव एवं सामर्थ्य क्या है?॥ २०-२१ १/२॥ |
| तस्य तद्वचनं श्रुत्वा देवदेवो वृषध्वजः ॥ २२
प्राह देववृषं ब्रह्मा ब्रह्माणं चात्मसम्भवम्। | उन ब्रह्माका वह वचन सुनकर ब्रह्मरूप देवदेव वृषध्वज शिवने देवताओंमें श्रेष्ठ अपने पुत्र ब्रह्मासे कहा—॥ २२ १/२॥ |
| रहस्यं सर्वमन्त्राणां पावनं पुष्टिवर्धनम् ॥ २३
शृणुष्वैतत्परं गुह्यमादिसर्गे यथा तथा।
एवं यो वर्तते कल्पो विश्वरूपस्त्वसौ मतः ॥ २४
ब्रह्मस्थानमिदं चापि यत्र प्राप्तं त्वया प्रभो।
त्वत्तः परतरं देव विष्णुना तत्पदं शुभम् ॥ २५
वैकुण्ठेन विशुद्धेन मम वामाङ्गेन वै। | अब आदिसर्गमें जैसा था, वही पुष्टिकी वृद्धि करनेवाला, पवित्र तथा सभी मन्त्रोंका परम गुह्य रहस्य सुनो। हे प्रभो! यह जो वर्तमान कल्प है, वह विश्वरूप कल्प नामवाला कहा गया है। जिसमें आपने यह ब्रह्मपद प्राप्त किया है और मेरे वाम अंगसे उत्पन्न विष्णुके द्वारा विशुद्ध वैकुण्ठलोक प्राप्त किया गया। हे देव! विष्णुद्वारा प्राप्त वह शुभ पद तुम्हारे ब्रह्मपदसे भी श्रेष्ठ है॥ २३—२५ १/२॥ |
| तदा प्रभृति कल्पश्च त्रयस्त्रिंशत्तमो ह्ययम् ॥ २६
शतं शतसहस्राणामतीता ये स्वयम्भुवः।
पुरस्तात्तव देवेश तच्छृणुष्व महामते ॥ २७ | हे देवेश! हे महामते! उस समयसे अब यह तैंतीसवाँ कल्प है और इससे पूर्व लाखों कल्प बीत चुके हैं तथा आपसे पहले लाखों ब्रह्मा भी हो चुके हैं, उनके विषयमें सुनो॥ २६-२७॥ |
| आनन्दस्तु स विज्ञेय आनन्दत्वे व्यवस्थितः।
माण्डव्यगोत्रस्तपसा मम पुत्रत्वमागतः॥ २८ | आपका माण्डव्य गोत्र है और तपस्यासे मुझे पुत्र-रूपमें प्राप्त हुए हैं, अतएव आपको आनन्दरूप तत्त्वमें व्यवस्थित वह ब्रह्मरूप आनन्द जानना चाहिये॥ २८॥ |