श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
DevanagariHindipublished833 पृष्ठ
पृष्ठ 730, कुल 834 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 730
| ७२८ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ उत्तरभाग |

| शिवमुद्दिश्य दातव्यं शिवं सम्पूज्य पूर्ववत्।
एतद्यः कुरुते दानं शिवभक्तिसमाहितम्॥ ५

स्थित्वा स्वर्गे चिरं कालं राजा गजपतिर्भवेत्॥ ६ | करना चाहिये अथवा शिवको उद्देश्य करके किसी धनहीन श्रोत्रिय अग्निहोत्री ब्राह्मणको इसे प्रदान करना चाहिये; पूर्वकी भाँति भगवान् शिवका सम्यक् पूजन करके इसे प्रदान करना चाहिये। जो मनुष्य शिवभक्तिसे युक्त होकर इस गजदानको करता है, वह स्वर्गमें दीर्घकालतक निवास करके [अगले जन्ममें] गजपति (सार्वभौम) राजा होता है॥ २-६॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे उत्तरभागे गजदानविधानवर्णनं नाम द्विचत्वारिंशोऽध्यायः॥ ४२॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत उत्तरभागमें 'गजदानविधानवर्णन' नामक बयालीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ४२॥
तैंतालीसवाँ अध्याय
लोकपालाष्टकमहादानविधि
| सनत्कुमार उवाच | सनत्कुमार बोले— |

| लोकपालाष्टकं दिव्यं साक्षात्परमदुर्लभम्।
सर्वसम्पत्करं गुह्यं परचक्रविनाशनम्॥ १

स्वदेशरक्षणं दिव्यं गजवाजिविवर्धनम्।
पुत्रवृद्धिकरं पुण्यं गोब्राह्मणहितावहम॥ २ | अब मैं लोकपालाष्टकदानका वर्णन करता हूँ; जो दिव्य, परम दुर्लभ, समस्त सम्पदाओंको प्रदान करनेवाला, गोपनीय, शत्रुके राज्यका विनाश करनेवाला, अपने देशकी रक्षा करनेवाला, प्रशस्त, हाथी-घोड़े आदिकी वृद्धि करनेवाला, पुत्रोंकी वृद्धि करनेवाला, पुण्यदायक तथा गो-ब्राह्मणका कल्याण करनेवाला है॥ १-२॥ |
| पूर्वोक्तदेशकाले तु वेदिकोपरिमण्डले।
मध्ये शिवं समभ्यर्च्य यथान्यायं यथाक्रमम्॥ ३

दिग्वि दिक्षु प्रकर्तव्यं स्थण्डिलं वालुकामयम्।
अष्टौ विप्रान् समभ्यर्च्य वेदवेदाङ्गपारगान्॥ ४

जितेन्द्रियान् कुलोद्भूतान् सर्वलक्षणसंयुतान्।
शिवाभिमुखमासीनानाहतेष्वम्बरेषु च॥ ५

वस्त्रैराभरणैर्दिव्यैर्लोकपालकमन्त्रकैः ।
गन्धपुष्पैः सुधूपैश्च ब्राह्मणानर्चयेत्क्रमात्॥ ६ | पूर्वोक्त देशकालमें वेदीके ऊपर मण्डलका निर्माण करके उसके मध्यमें शिवको स्थापित करके उनकी सम्यक् प्रकारसे पूजा करनेके अनन्तर आठों दिशाओंमें बालुकामय स्थण्डिल बनाना चाहिये। तत्पश्चात् उन आठों वेदियोंपर नवीन वस्त्रके आसनोंपर वेदवेदांगमें पारंगत, जितेन्द्रिय, उत्तम कुलमें उत्पन्न तथा सभी शुभ लक्षणोंसे सम्पन्न आठ विप्रोंको शिवाभिमुख आसीन करके उनका पूजन करे। दिव्य वस्त्रों तथा आभूषणोंसे अलंकृत करके गन्ध, पुष्प एवं उत्तम धूप—इन उपचारोंसे लोकपाल-मन्त्रोंके द्वारा उन ब्राह्मणोंकी क्रमसे पूजा करनी चाहिये॥ ३—६॥ |
| पूर्वतो होमयेदग्नौ लोकपालकमन्त्रकैः।
समिद्धृताभ्यां होतव्यमग्निकार्यं क्रमेण वा॥ ७

एवं हुत्वा विधानेन आचार्यः शिववत्सलः।
यजमानं समाहूय सर्वाभरणभूषितान्॥ ८ | तदनन्तर पूर्वकी भाँति अग्निमें होम करना चाहिये; लोकपालमन्त्रोंके द्वारा घृत तथा समिधासे क्रमपूर्वक अग्निकार्य (हवन) करना चाहिये। इस प्रकार विधानपूर्वक हवन करके शिवभक्त आचार्यको चाहिये कि यजमानको बुलाकर उसके द्वारा सभी आभरणोंसे भूषित विप्रोंकी |