भारतकोश
श्रीलिंगमहापुराण

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ

पृष्ठ 77, कुल 834 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 77

अध्याय १७] ब्रह्मा तथा विष्णुके समक्ष ज्योतिर्मय महालिङ्गका प्राकट्य···शिवरूपोंकी उत्पत्ति ७५

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
कारण शीघ्र बताओ॥ २०-२१/
भर्ता हर्ता भवानङ्गादवतीर्णो ममाव्ययात्।
विस्मृतोऽसि जगन्नाथं नारायणमनामयम्॥ २३

पुरुषं परमात्मानं पुरुहूतं पुरुष्टुतम्।
विष्णुमच्युतमीशानं विश्वस्य प्रभवोद्भवम्॥ २४इसपर उन्होंने भी मुझसे कहा—सम्पूर्ण जगत्का सृष्टिकर्ता, पालनकर्ता तथा संहारकर्ता मैं (विष्णु) ही हूँ, ऐसा जानो और तुमने भी मुझ शाश्वत परमेश्वरके अंगसे ही अवतार ग्रहण किया है। फिर भी तुम मुझ जगत्पति, नारायण, रोग-विकाररहित, परम पुरुष, परमात्मा, सभीसे आवाहित होनेवाले, पुरुष्टुत, अच्युत, ऐश्वर्यसम्पन्न तथा विश्वकी उत्पत्तिके कारणस्वरूप मुझ विष्णुको भूल गये हो, किंतु इसमें तुम्हारा कोई अपराध नहीं है। यह सब तो मेरी मायाद्वारा रचा गया है॥ २२—२४/
तवापराधो नास्त्यत्र मम मायाकृतं त्विदम्।
शृणु सत्यं चतुर्वक्त्र सर्वदेवेश्वरो ह्यहम्॥ २५हे चार मुखवाले ब्रह्मन्! तुम यह सत्य जानो कि सृष्टिका कर्ता, पालक, संहारक तथा सभी देवताओंका स्वामी मैं ही हूँ। मेरे सदृश ऐश्वर्यवाला और कोई नहीं है॥ २५/
कर्ता नेता च हर्ता च न मयास्ति समो विभुः।
अहमेव परं ब्रह्म परं तत्त्वं पितामह॥ २६हे पितामह! मैं ही परम ब्रह्म हूँ, मैं ही परम तत्त्व हूँ, मैं ही परम ज्योति हूँ तथा मैं ही परम समर्थ परमात्मा हूँ॥ २६/
अहमेव परं ज्योतिः परमात्मा त्वहं विभुः।
यद्यद्दृष्टं श्रुतं सर्वं जगत्यस्मिंश्चराचरम्॥ २७हे चतुर्मुख! इस जगत्में जो भी समस्त स्थावर-जंगम वस्तुएँ दिखायी पड़ रही हैं अथवा जिनके बारेमें सुना जाता है; उन सबको मुझसे व्याप्त किया हुआ जानो॥ २७/
तत्तद्विद्धि चतुर्वक्त्र सर्वं मन्मयमृत्यथ।
मया सृष्टं पुरा व्यक्तं चतुर्विंशतिकं स्वयम्॥ २८

नित्यान्ता ह्यणवो बद्धाः सृष्टाः क्रोधोद्भवादयः।
प्रसादाद्धि भवानण्डान्यनेकानीह लीलया॥ २९प्राचीन कालमें मैंने ही स्वयं चौबीस तत्त्वमय व्यक्त सृष्टि रची है। नित्य अन्तको प्राप्त होनेवाले सूक्ष्मातिसूक्ष्म बद्धजीव, क्रोधसे उत्पन्न अन्यान्य तामसी सृष्टि तथा आप (ब्रह्मा)-सहित अनेक ब्रह्माण्ड मेरी मायाके प्रभावसे ही विरचित हैं॥ २८-२९॥
सृष्टा बुद्धिमया तस्यामहङ्कारस्त्रिधा ततः।
तन्मात्रापञ्चकं तस्मान्मनः षष्ठेन्द्रियाणि च॥ ३०

आकाशादीनि भूतानि भौतिकानि च लीलया।
इत्युक्तवति तस्मिंश्च मयि चापि वचस्तथा॥ ३१मैंने बुद्धिकी रचना की है तथा उसमें तीन प्रकारके अहंकारों (सात्त्विक, राजस, तामस)-का निर्माण किया है। इसी प्रकार अपनी मायासे पाँच तन्मात्राएँ एवं मन, इन्द्रियाँ, आकाश आदि पाँच महाभूतोंकी सृष्टि मैंने ही की है॥ ३०/
आवयोश्चाभवद्युद्धं सुघोरं रोमहर्षणम्।
प्रलयार्णवमध्ये तु रजसा बद्धवैरयोः॥ ३२यह वचन कहनेके अनन्तर रजोगुणकी वृद्धिसे परस्पर शत्रुता-भावको प्राप्त हम दोनोंमें उस प्रलय-सागरके मध्य भीषण रोमांचकारी संग्राम होने लगा॥ ३१-३२॥
एतस्मिन्नन्तरे लिङ्गमभवच्चावयोः पुरः।
विवादशमनार्थं हि प्रबोधार्थं च भास्वरम्॥ ३३इसी बीच हम दोनोंके कलहको दूर करने तथा