भारतकोश
सुश्रुत संहिता

सुश्रुत संहिता

Sushruta Samhita

महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा

स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished872 पृष्ठ

पृष्ठ 503, कुल 872 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 503

अ० १५ ]

चिकित्सास्थानम्

४४७

निकालकर, बडगुद में आंत को रोकनेवाले पशर, बाल या मल को देलकर, उसको दूर करके, घी और मधु से आंतों पर अभ्यंग करके, आंतों को ठीक स्थान पर बिठाकर, उदर के बाह्य व्रण को सी देवे। परिखावी उदर में भी यही विधि बरते, इसमें शल्य को निकालकर, आंत के खावों का संशोधन करके, छेदवाली आंत को ठीक मिलाकर काली चिऊंटियों से कट-वावे। काट लेने पर इनके शिरों को वहाँ लगा रहने देवे, और शेष भाग को निकाल देवे। फिर पूर्व की भांति सी देवे। कही विधि से संधान करे। मुलेहटी मिली काली मिट्टी का लेप करके पट्टी बाँध दे। फिर वायु रहित घर में रखकर कर्तव्य विधि समझा दे अथवा तैल या घी की द्रोणी (टब में) लेटाये रखे, खाने में केवल दूध ही देवे।

वक्तव्य—भूरी चिऊंटि—आम आदि के वृक्षों पर पत्तों को जोड़कर ऐसा घोंसला सा बनाती है, कि उसमें से एक बूँद पानी भी बाहर नहीं आता। चारों ओर, ऊपर, नीचे पत्ते इस तरह जोड़ती है कि बरसात में कितना ही पानी पड़े, उनको, उसके अन्दर पानी नुकसान नहीं करता ॥१७॥

दकोदरिणस्तु वातहरंतैलाभ्यक्तस्योदकस्विन्नस्य स्थितस्यात्रैः सुपरिगृहीतस्याकक्षात् परिवेष्टितस्याधोना-भेवामतश्चतुरङ्गलमपहाय रोमराज्या ब्रीहिमुखेनाङ्गुष्ठोदर-प्रमाणमवगाढं विध्येत्। तत्र त्रप्वादीनामन्यतमस्य नाडी द्विद्वारं पक्षनाडी वा संयोज्य दोषोदकमवसिञ्चेत् ततो नाडीमपहृत्य तैललवणेनाभ्युज्य व्रणं बन्धनेनोपचरेत् न चैकस्मिन्नेव दिवसे सर्वं दोषोदकमपहरेत्, सहसा ह्यपहते तृष्णाञ्चराङ्गमूर्तीसारस्वसाकासपाददाहा उत्पद्यन्नापूर्यते वा भुगतस्मुदरमसक्तजातप्राणस्य, तस्मात्तृतीयचतुर्थपञ्चमषष्ठाष्टमदशमद्वादशषोडशरात्राणामन्य-तममन्तरीकृत्य दोषोदकमलपालमवसिञ्चेत्; निःसृते च दोषे गाढतरमाविककौशेयचर्मणामन्यतमेन परिवेष्ट-येदुदरं, तथा नाभ्यापयति वायुः, षण्मासाश्च पयसा भोजयेदजाङ्गलरसेन वा, ततच्छीन्मासानर्धोदकेन पयसा फलाम्लेन जाङ्गलरसेन वा, अवगिष्टं मासत्रयमन्नं लघु हितं वा सेवेत्, एवं संवत्सरैणगदो भवति ॥१८॥

दकोदर रोगी को वातहर तैल का अभ्यंग कराके गरमजल से स्वेदन देकर बिठाये। विश्वस्त मनुष्यों से इसको पकड़वा-कर कक्षा से लेकर नाभितक लपेटकर, नाभि के नीचे वामपार्श्व में रोमराजी से चार अंगुल बचाकर, ब्रीहीमुख शस्त्र से अंगूठे की मोटाई के बराबर गहरा वेधन करे। इसमें कलई आदि की दो मुखवाली नाड़ी या पंख की नाड़ी को लगाकर दोष युक्त पानी को निकाल ले। फिर नाड़ी को निकालकर व्रण पर तैल और नमक का लेप करके पट्टी बाँध देवे। एक ही दिन में सम्पूर्ण दोषोदक को न निकाले। एकदम से सब पानी निकाल देने पर प्यास, ज्वर, अंगों का टूटना, अतिसार, श्वास, कास,

पाददाह उत्पन्न हो जाते हैं, अथवा, बल आने के पूर्व ही उदर में और भी अधिक पानी भर जाता है। इसलिये तीन, चार, पांच, छै, आठ, दस, बारह, सोलह, दिनों का अन्तर रखकर दोषोदक को थोड़ा र बाहर करे। दोष के निकल जाने पर पेट को भेड़ के चमड़े, रेशम या अन्य चमड़े से (मजबूत पट्टी से) कसकर बाँध देवे। इससे वायु आधमान नहीं करती। छैः मास दूध से या जांगलमांखरस से भोजन करे, फिर तीन मास तक आषापानी मिले दूध से, बिजौरा आदि फलों (खट्टे फलों)के रससे जांगल मांखरस से भोजन करे। शेष तीन मास तक हितकारी, लघु अन्न खाये। इस प्रकार करने से एक साल में नीरोगी होता है।

वक्तव्य—चरक में भोजन के लिये—

निःसृते लंघितः पेयामस्तेहलवणां पिबेत्।

अतः परं च षण्मासान् क्षीरवृत्तिभैन्नरः ॥

त्रीन् मासान् पयसा पेयां पिबेत् चांश्चापि भोजयेत्।

श्यामाकं कोरदूर्धं वा क्षीरेण लघुभोजनः ॥

नरः संवत्सरैणैव जयेत्प्राप्तं जलेदरम् ॥

चरक० चि० अ० १३-१६।

वि० मन्तव्य—सब प्रकार के उदररोगों में तथा शोथरोगों में श्रुत दूध का प्रयोग बहुत ही लाभप्रद प्रमाणित होता है ॥१८॥

भवति चात्र—

आस्थापने चैव विरेचने च

पाने तथाऽऽहारविधिक्रियासु।

सर्वोदरिभ्यः कुशलैः प्रयोज्यं

क्षीरं श्रुतं जाङ्गलजो रसो वा ॥१९॥

इसमें श्लोक है—आस्थापन में, विरेचन में, पीने में, आहारविधि विधान में, सबमें कुशल वैद्य को उदर रोगियों के लिये गरम किया दूध या जांगल-मांखरस बरतना चाहिये।

वक्तव्य—“प्रयोगाणां च सर्वेषामनुक्षीरं प्रयोजयेत्। दोषा-नुवन्धरक्षार्थं बलस्यैर्थायैभेव च ॥ प्रयोगापचिताङ्गानां हितं ह्युदरिणां पयः। सर्वाधालुक्षयात्तीनां देवानाममृतं यथा” ॥ चरक चि० अ० १३ ॥१९॥

इति सुश्रुतसंहितायां चिकित्सास्थाने उदरचिकित्सितं नाम चतुर्दशोऽध्यायः ॥१९॥

पञ्चदशोऽध्यायः

अथातः मूढगर्भचिकित्सितं व्याख्यास्यामः ॥१॥

यथोवाच भगवान् धन्वन्तरिः ॥२॥

अब इसके आगे मूढ गर्भ चिकित्सा का व्याख्यान करेंगे—जैसा कि भगवान् धन्वन्तरि ने कहा था।