सामग्री पर जाएँ
भारतकोश
सुश्रुत संहिता

सुश्रुत संहिता

Sushruta Samhita

महर्षि सुश्रुत (व्याख्याकार: अत्रिदेव गुप्त) द्वारा

स्रोत: मोतीलाल बनारसीदास - अत्रिदेव गुप्त कृत हिन्दी व्याख्या · मोतीलाल बनारसीदास, वाराणसी (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished872 पृष्ठ

पृष्ठ 681, कुल 872 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 681

अ० १५ ]

७६

उत्तरतन्त्रम्

६२५

(लेटाकर) यत्नपूर्वक जिससे बहुत पीड़ा न हो, उस प्रकार सैन्य के चूर्ण से आँख में खोम उत्पन्न करे (जिससे अर्म शिथिल हो जाये) ॥३॥

ततः संरोषितं तूष्णं सुस्निग्धं परिषद्वितम् । अर्मं यत्र वलीजातं तत्रैतल्लग्नयेद्विषक् ॥४॥

अपाङ्गं प्रेक्षमाणस्य बडिशेन समाहितः । मुचुण्ड्याऽऽदाय सेधावी सूचीसूत्रेण वा पुनः ॥५॥ न चोत्थापयत्वा क्षिप्रं कार्यमभ्युन्नतं तु तत् । शस्त्राबाधभयाच्छास्य वर्त्मनी प्राहयेद्दृढम् ॥६॥

ततः प्रशिक्षिणीभूतं त्रिभिरेव विलम्बितम् । उल्लिखन्मण्डलाग्नेयं तीक्ष्णेन परिशोधयेत् ॥७॥ विमुक्तं सर्वतश्चापि कृष्णाच्छुक्लाञ्च मण्डलात् । नीत्वा कनीनकोपान्तं छिन्द्यान्नाति कनीनकम् ॥८॥

चतुर्भागस्थिते मासे नाक्षि व्यापत्तिमृच्छति । कनीनकवधादस् नार्डी वाऽप्युपजायते ॥९॥ हीनच्छेदात् पुनर्द्वि शीघ्रमेवाधिगच्छति । अर्मे के खोमित (ढीला) हो जानेपर तुरन्त जल्दी से स्वेदन देकर इसको हिलाये, जहाँ पर अर्म में झरियाँ हो वहाँ पर बडिश से अर्म को पकड़कर जरा ऊँचा करे, इस समय रोगी अपनी दृष्टि अपांग—(कान की ओर) प्रदेष्ट में रखले। बडिश को हाथ की चुटकी (अंगूठे और तर्जनी से पकड़कर जरा ऊँचे करे अथवा सूई में धागा डालकर उसे अर्म के नीचे से गुजारकर अर्म को जरा ऊँचा उठा ले। उठाते समय वैद्य को इसमें जल्दी नहीं करनी चाहिये, चूँकि दूटने का भय रहता है। शस्त्र से नुकसान न पहुँचे इसलिये दोनों पलकों को दूर खींचकर रखले (Eye farcips को बरते)। फिर अर्म के ढीला हो जाने पर तीन बडिशों से इसको पकड़कर, तीक्ष्ण मण्डलाग्र से लेखन कर देवे। कृष्णमण्डल, शुक्लमण्डल से सम्पूर्ण रूप में अलग करके इसका परिशोधन करे। इसके लिये इस अर्म को अलग करके कनीनका (नासा के समीपस्थ भाग) के पास लाकर कनीनका का अतिक्रमण न करते हुए (बचाते हुए) इसे काट दे। मांस के एक चौथाई छोड़ देने में आँख को किसी प्रकार की हानि नहीं होती (अखिगोलक के ऊपर के मांस में ३ भाग रह जाने से)। कनीनक में हानि पहुँचने से रक्त बहता है या नाडी ब्रण हो जाता है। कम परिमाण में अर्म काटने पर अर्म शीघ्र ही फिर बढ़ जाता है। (अस्त्र-आंसू भी बहते हैं) ॥४-६॥

अर्मे यज्जालवृद्यापि तदप्युन्मास्यं लम्बितम् ॥१०॥ छिन्द्याद्विक्रणे शस्त्रेण वर्त्मं शुक्लान्तमाश्रितम् । जो अर्म मछली पकड़ने के जाल के समान फैला हुआ, वर्त्म (पलक) और शुक्लभाग के पास में स्थित हो, उसे भी सैन्य से रगड़कर, बडिश से उठाकर (लटकाकर) मण्डलाग्र से काट देवे ॥१०॥

प्रतिसारणमद्वणोस्तु ततः कार्यमनन्तरम् ॥११॥ यावनालस्य चूर्णन त्रिकटोल्वणस्य च । स्वेदयित्वा ततः पञ्चाद्रुग्धीयात् कुजलो भिषक् ॥१२॥ दोषतुंबलकालाह्नः स्नेहं दत्त्वा यथाद्वितम् । व्रणवत् संविधानं तु तस्य कुर्यादतः परम् ॥१३॥ व्यहान्युक्तत्वा करस्वेदं दत्त्वा गोधनमाचरेत् । इसके पीछे आँखों में प्रतिसारण करना चाहिये। प्रतिसारण के लिये—यवक्षार, त्रिकटु, सैन्य नमक इनसे रगड़े। पीछे से स्वेद देकर कुशल वैद्य बांध देवे। दोष, मृदु, बल एवं काल को जाननेवाला वैद्य यथायोग्य स्नेह देकर व्रण की भाँति उपचार इसके पीछे करे। तीन दिन के पीछे पट्टी खोल कर हाथों को गरम करके स्वेद देवे और रोपण आदि शोधन बरते ॥११-१३॥

करञ्जबीजामलकमधुकैः साधितं पयः ॥१४॥ हितमाहूच्योतनं शूलं द्विरहः क्षौद्रसंयुतम् । मधुकोपलकिकिजलकदूर्वाककैश्च मूर्धनि ॥१५॥ प्रलेपः सघृतः शीतः क्षीरपिष्टः प्रशस्यते । शूल होने पर—करञ्ज, आंबला, मुलेहठी इनसे सिद्ध किया दूध—मधु मिलाकर, प्रातःसायं आरूच्योतन (बिन्दु डालना) में बरते। मुलेहठी, कमल, कमलकेसर, दूर्वा इनको दूध में पीसकर, घी मिलाकर, शीतल प्रलेप शिर पर करे ॥१४,१५॥

लेख्याञ्जनैरपहरेदर्मशेषं भवेद्यदि ॥१६॥ यदि अर्म कुछ बच जाये तो लेख्य अञ्जन का (लोहचूर्णाणि सर्वाणि आदि) उपयोग करे ॥१६॥

अर्मं चारुपं दधिनिभं नीलं रक्तमथापि वा । धूसरं तनु यच्छापि शुक्लवत्तुपाचरेत् ॥१७॥ जो अर्म, छोटा दही के समान, नीला या लाल अथवा धूसर वर्ण (मटियाला), पतला हो, उसकी चिकित्सा शुक्ल की भाँति करे। (दधिनिभं शुक्लाम्, नीलेप्रस्तारि, रक्त-लोहिताम्,) ॥१७॥

चर्मभं बहलं यत्नं स्नायुमांसघनाद्युतम् । छेद्यमेव तदर्मं स्यात् कृष्णमण्डलमं च यत् ॥१८॥ जो अर्म चर्म के समान मोटा, स्नायुमांस के कारण मोटा हुआ, या कृष्ण मण्डल में पहुँचा हो, उस अर्म का अवश्य ही छेदन करना चाहिये ॥१८॥

विशुद्धवर्णमविलिष्टं क्रियास्वक्षिगतकलमम् । छिन्नेऽर्मणि भवेत् सम्यग्यथास्वमनुपद्रवम् ॥१९॥ अर्म के हट जाने से आँख का स्वाभाविक वर्ण निकल आता है, खोलने-बन्द करने में—देखने में कुछ भी कठिनाई नहीं होती, परिश्रम में क्लेश अनुभव नहीं होता, हीन या अधिक छेदन के उपद्रवों से रहित आँख—भली प्रकार अर्म का छेदन होने पर हो जाती है ॥१९॥