भारतकोश
स्वरोदय विज्ञान

स्वरोदय विज्ञान

Swarodaya Vigyan

श्री स्वामी जी महाराज (पीताम्बरा पीठाधीश्वर) द्वारा

स्रोत: स्वरोदय विज्ञानं - पीताम्बरा पीठाधीश्वर · पीताम्बरा पीठ (उद्गम)

Devanagarihipublished94 पृष्ठ

पृष्ठ 4, कुल 94 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 4

प्रकाशकीय

स्वरोदय विज्ञान पुस्तक का यह चतुर्थ संस्करण साधकों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक है।

सूक्ष्मात्सूक्ष्मतरं ज्ञानं सुबोधं सत्यं प्रत्ययम् आश्चर्यं नास्तिके लोके आधारं त्वास्तिके जने — शिव स्वरोदय

स्वर ज्ञान साधना सूक्ष्म से सूक्ष्म है और सत्य का विवेक कराती है। यह साधना प्राण साधना के अन्तर्गत आती है। पूज्यपाद श्री स्वामी जी महाराज स्वयं स्वर साधक रहे हैं और उनकी दिनचर्या भी इसी के अनुसार होती थी स्वरोदय पंचांग भी महाराज श्री तैयार कराते थे तथा उसके अनुसार पूरे वर्ष का फलादेश संवत्सर का कर देते थे, उसके ही अनुसार पूरे वर्ष घटनाक्रम रहता था।

शिष्यों एवं साधकों के अनेक चमत्कारिक कार्य भी स्वर ज्ञान के प्रभाव से हो जाते थे। स्वरोदय विज्ञान में महाराज जी की बहुत रुचि रही है जहाँ से भी इससे सम्बन्धित साहित्य मिला इसे संकलित कर लिया। स्वरोदय विज्ञान पुस्तक में स्वामी चरण दास जी का स्वर विज्ञान इन्द्र स्वरोदय एवं दीपक ज्ञान स्वरोदय भी संकलित है।

आशा है स्वर ज्ञान साधकों का इससे कल्याण होगा। पीठ परिषद् इसे प्रकाशित करते हुये परम प्रसन्न हैं।

निवेदक

हरि राम साँवला

कोषाध्यक्ष

श्री पीताम्बरा पीठ दतिया

स्वरोदय विज्ञान · पृष्ठ 4, कुल 94 में से · BharatKosha