भारतकोश
स्वदेशी भारत एवं विदेशी कंपनियों का षड़यन्त्र

स्वदेशी भारत एवं विदेशी कंपनियों का षड़यन्त्र

Swadeshi Bharat evam Videshi Kampaniyon Ka Shadyantra

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Bharat & Rajiv Dixit Lectures · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished77 पृष्ठ

पृष्ठ 7, कुल 77 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 7

किसानो की आत्महत्या करने का, रुपए का डालर की तुलना मे नीचे जाने का, देश बढ़ रही भूख और बेरोजगारी का, खत्म होते स्वदेशी उद्योगो का, बैंकिंग, इन्सुरेंस, वकालत सभी सर्विस सेक्टर मे बढ़ रही विदेशी कंपनियों का कारण है । राजीव भाई के अनुसार इस समझोते के बाद सरकार देश को नहीं चलाएगी बल्कि इस समझोते के अनुसार देश चलेगा ।। देश की सारी आर्थिक नीतियाँ इस समझोते को ध्यान मे रख कर बनाई जाए नोंगी । और भारत मे आज तक बनी किसी भी सरकार मे हिम्मत नहीं जो इस WTO समझोते को रद्द करवा सके ।। उन्होंने ने बताया कि कैसे WORLD BANK, IMF, UNO जैसे संस्थाये अमेरिका आदि देशो की पिठू है और विकासशील देशो की सम्पत्ति लूटने के लिए इनको पैदा किया गया है। (WTO समझोते के बारे मे अधिक जानकारी राजीव भाई के व्याख्यानो मे मिलेगी)

इन राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ अपनी लड़ाई को और मजबूत करने लिए राजीव भाई अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर पूरे देश मे विदेशी कम्पनियों, अँग्रेजी कानून, WTO, आदि के खिलाफ अभियान चलाने लगे ।। ऐसे ही आर्थर डंकल नाम एक अधिकारी जिसने डंकल ड्राफ्ट बनाया था भारत मे लागू करवाने के लिए वो एक बार भारत आया तो राजीव भाई और बाकी कार्यकर्ता बहुत गुस्से मे थे तब राजीव भाई ने उसे एयरपोर्ट पर ही जूते से मार मार कर भगाया और फिर उनको जेल हुई ।।

1999-2000 सन् मे उन्होंने दो अमेरिकन कम्पनियाँ पेप्सी और कोकाकोला के खिलाफ प्रदर्शन किया और लोगो को बताया कि ये दोनों कम्पनियाँ पेय पदार्थ के नाम पर आप सबको जहर बेच रही हैं और हजारो करोड की लूट इस देश मे कर रही हैं । और आपका स्वास्थ्य बिगाड रही हैं । राजीव भाई ने लोगो से कोक, पेप्सी और इसका विज्ञापन करने वाले क्रिकेट खिलाडियो और, फिल्मी स्टारों का बहिष्कार करने को कहा ।।

सन 2000 मे 9-11 की घटना घटी तो कुछ अखबार वाले राजीव भाई के पास भी उनके विचार जानने को पहुँचे । तब राजीव भाई ने कहा की मुझे नहीं लगता कि ये दोनों टावर आतंकवादियो ने गिराये हैं । तब उन्होंने पूछा आपको क्या लगता है राजीव भाई ने कहा मुझे लगता है ये काम अमेरिका ने खुद ही करवाया है । तो उन्होंने कहा आपके पास क्या सबूत है ? राजीव भाई ने कहा समय दो जल्दी सबूत भी ला दूंगा ।। और 2007 मे राजीव भाई ने गुजरात के एक व्याख्यान मे इस 9-11 की घटना का पूरा सच लाइव प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगो के सामने रखा । (जिसका विडियो Youtube पर 9-11 was totally lie के नाम से उपलब्ध है) और 9 सितंबर 2013 को रूस ने भी एक विडियो जारी कर 9-11 की घटना को झूठा बताया । 2003-2004 मे राजीव भाई ने भारत सरकार द्वारा बनाये गये WTO कानून का विरोध किया और पूरे देश के व्यपरियो के समूह मे जाकर घंटो घंटो व्याख्यान दिये और उन्होंने जागरूक किया कि ये WTO का कानून आपकी आर्थिक लूट से ज्यादा आपके धर्म को कमजोर करने और भारत मे ईसाईयत को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है ।। (इस बारे मे अधिक जानकारी राजीव भाई के WTO वाले व्याख्यान मे मिलेगी)

7