भारतकोश
संग्रह पर लौटें

स्वदेशी भारत एवं विदेशी कंपनियों का षड़यन्त्र

Swadeshi Bharat evam Videshi Kampaniyon Ka Shadyantra

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Bharat & Rajiv Dixit Lectures · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished77 पृष्ठ

हैं। जानवरों का गोबर और गौमूत्र गाँव में आसानी से मिल जाता है। गोबर इकट्ठा करना तो बहुत आसान है। जानवरों का मूत्र इकट्ठा करना भी आसान है।

देशी गौमाता या देशी बैल का मूत्र कैसे इकट्ठा करें?

सभी देशी गौमाता या देशी बैल मूत्र देते हैं। आप ऐसा करिए कि उनको बांधने का जो स्थान है वो थोड़ा पक्का बना दीजिए, सीमेंट या पत्थर लगा दीजिए और स्थान को थोड़ा ढाल दे दीजिए और उसमें एक नाली बना दीजिए और बीच में एक खड्डा बना दीजिए। तो जानवर जो भी मूत्र करेंगे वो सब नाली में आकर खड़े में इकट्ठा हो जाएगा। अब देशी गौमाता या देशी बैल के मूत्र की एक विशेषता है कि इसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं है। 3 महीने, एक साल, दो साल, पाँच साल, दस साल कितने भी दिन पड़ा रहे खड़े में, वो खराब बिल्कुल नहीं होता। इसलिए बिल्कुल निश्चित तरीके से आप इसका इस्तेमाल करें, मन में हिचक मत लायें कि ये पुराना है या नया। हमने तो ये पाया है कि जितना देशी गौमाता या देशी बैल का मूत्र पुराना होता जाता है उसकी गुणवत्ता उतनी ही अच्छी होती जाती है। ये जितने भी मल्टीनेशनल कंपनियों के जंतुनाशक है उन सबकी एक्सपायरी डेट है और उसके बाद भी कीड़े मरते नहीं है और किसान उसको कई बार चख कर देखते हैं कि कहीं नकली तो नहीं है, तो किसान मर जाते हैं, कीड़े नहीं मरते हैं तो मल्टीनेशनल कम्पनियों के कीटनाशक लेने से अच्छा है देशी गौमाता या देशी बैल के मूत्र का उपयोग करना। तो इसको खाद में इस्तेमाल करिए ये एक तरीका है। लगातार तीन साल इस्तेमाल करने पर आपके खेत की मिट्टी को एकदम पवित्र और शुद्ध बना देगा, मिट्टी में एक कण भी जहर का नहीं बचेगा, और उत्पादन भी पहले से अधिक होगा। फसल का उत्पादन पहले साल कुछ कम होगा परन्तु खाद का खर्चा एक ही झटके में कम हो जायेगा और उत्पादन भी हर साल बढ़ता जायेगा।

बाजार से किसी विदेशी कम्पनी का 15000 रूपए लीटर का कीटनाशक लाने से अच्छा है इन देसी गौमाता या देसी बैले के मूत्र से ही कीटनाशक बना सकते हैं। अगर किसी फसल में कोई कीट या जंतु लग गया, उसको खत्म करना है, मारना है तो उसके लिए एक सूत्र आप लिख लीजिए कि कीटनाशक बनाना भी बेहद आसान है, कोई भी किसान भाई अपने घर में बना सकते हैं।

कीटनाशक बनाने के लिए क्या करना पड़ता है ?

एक एकड़ खेत के लिए अगर कीटनाशक तैयार करना है तो :-

    1. 20 लीटर किसी भी देसी गौमाता या देसी बैले का मूत्र चाहिए।
    1. 20 लीटर मूत्र में लगभग ढाई किलो ( आधा किलो कम या ज्यादा हो सकता है ) नीम की पत्ती को पीसकर उसकी चटनी मिलाइए, 20 लीटर मूत्र में। नीम के पत्ते से भी अच्छा होता है नीम की निम्बोली की चटनी।
    1. इसी तरह से एक दूसरा पत्ता होता है धतूरे का पत्ता। लगभग ढाई किलो धतूरे के पत्ते की चटनी मिलाइए उसमें।
    1. एक पेड़ होता है जिसको आक या आँकड़ा कहते हैं, अर्कमदार कहते हैं आयुर्वेद में। इसके भी पत्ते लगभग ढाई किलो लेकर इसकी चटनी बनाकर मिलाए।
    1. जिसको बेलपत्री कहते हैं, जिसके पत्र आप शंकर भगवान के उपर चढ़ाते हैं। बेलपत्री या विल्वपत्रा के पत्ते की ढाई किलो की चटनी मिलाए उसमें।
    1. फिर सीताफल या शरीफा के ढाई किलो पत्तों की चटनी मिलाए उसमें।
    1. आधा किलो से 750 ग्राम तक तम्बाकू का पाऊडर और डाल देना।

75

  1. इसमें 1 किलो लाल मिर्च का पाऊडर भी डाल दें।

  2. इसमें बेशर्म के पत्ते भी ढाई किलो डाल दें।

तो ये पांच-छह तरह के पेड़ों के पत्ते आप ले लो ढाई- ढाई किलो। इनको पीसकर 20 लीटर देसी गौमाता या देसी बैले मूत्र में डालकर उबालना हैं, और इसमें उबालते समय आधा किलो से 750 ग्राम तक तम्बाकू का पाऊडर और डाल देना। ये डालकर उबाल लेना हैं उबालकर इसको ठंडा कर लेना है और ठंडा करके छानकर आप इसको बोटलों में भर ले रख लीजिए। ये कभी भी खराब नहीं होता। ये कीटनाशक तैयार हो गया। अब इसको डालना कैसे है? जितना कीटनाशक लेंगे उसका 20 गुना पानी मिलाएं। अगर एक लीटर कीटनाशक लिया तो 20 लीटर पानी, 10 लीटर कीटनाशक लिया तो 200 लीटर पानी, जितना कीटनाशक आपका तैयार हो, उसका अंदाजा लगा लीजिए आप, उसका 20 गुना पानी मिला दीजिए। पानी मिलकर उसको आप खेत में छिड़क सकते हैं किसी भी फसल पर। इसको छिड़कने का परिणाम ये है कि दो से तीन दिन के अंदर जिस फसल पर आपने स्प्रे किया, उस पर कीट और जंतु आपको दिखाई नहीं देंगे, कीड़े और जंतु सब पूरी तरह से दो-तीन दिन में ही खत्म हो जाते हैं, समाप्त हो जाते हैं। इतना प्रभावशाली ये कीटनाशक बनकर तैयार होता है। ये बड़ी-बड़ी विदेशी कम्पनियों के कीटनाशक से सैकड़ों गुणा ज्यादा ताकतवर है और एकदम फोकट का है, बनाने में कोई खर्चा नहीं। देसी गौमाता या देसी बैले का मूत्र मुफ्त में मिल जाता है, नीम के पत्ते, निम्बोली, आक के पत्ते, आड़ू के पत्ते- सब तरह के पत्ते मुफ्त में हर गाँव में उपलब्ध हैं। तो ये आप कीटनाशक के रूप में, जंतुनाशक के रूप में आप इस्तेमाल करें।

अंतिम शब्दों में राजीव भाई को एक भाव पूर्ण श्रद्धांजलि ....

जिसने भारत का सोया स्वाभिमान जगा दिया....

भारत सोने की चिडिया था.. है.. और आगे कैसे होगा

हम-सब को फिर से बता दिया....

आज जब सत्य बोलना नामुमकिन हो,

उसने उस डगर पे चलना हमे सिखा दिया...

भारत का सोया स्वाभिमान जगा दिया...

वो आया था “विवेकानन्द” बन कर

अपने सत् कर्मों से बता दिया...

पर अफसोस कि देश आज भरा गद्दारो से,

जिस कारण “माँ भारतीय के लाल को,

शास्त्री जी” की तरह विदा किया।

Three stars arranged horizontally as a decorative separator.

www.rajivdxt.com

77