भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 21, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 21
  1. | कलर | - | 5 ग्राम ---|---|---|---
  2. | सेण्ट | - | 10 ग्राम

विधि -

  1. 1. कलर सेण्ट, एसिड स्लॉरी व फोम बुस्टर छोड़कर अन्य सभी सामग्री एक प्लास्टिक डिब्बे में रखकर अच्छी तरह मिला दें।
  2. 2. अब इसमें एसिड स्लॉरी व फोम बुस्टर अच्छी तरह मिलाएं।
  3. 3. सबसे बाद में कलर और सेण्ट मिलाकर पाउडर को बारीक छलनी से छान लीजिए। पाउडर एक से दो बार छानने से फूल जाता है।
  4. 4. तैयार पाउडर प्लास्टिक थैलियों में भर लें। अच्छी गुणवत्ता का डिटर्जेंट पाउडर तैयार है।

सावधानियाँ -

  1. 1. पाउडर तैयार करने के लिए एल्युमीनियम के बर्तन उपयोग में मत लाइए।
  2. 2. पाउडर तैयार करते समय हाथ में रबर के मोजे या प्लास्टिक थैली अवश्य पहन लीजिये।

(10) लिक्विड सोप

(कपड़ा धोने का तरल साबुन)

सामग्री -

1. पानी-10 लीटर
2. कास्टिक सोडा-250 ग्राम
3. एसिड स्लरी-1 लीटर
4. यूरिया-500 ग्राम

21