भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 22, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 22
5. टी.एस.पी.-200 ग्राम
6. सोडियम सल्फेट-100 ग्राम

विधि -

1. सर्वप्रथम कास्टिक लेई तैयार करें। इसके लिए प्लास्टिक की बाल्टी में 10 लीटर पानी लें, उसमें 250 ग्राम कास्टिक सोडा डालकर लकड़ी के एक गोल डंडे से अच्छी तरह चलाकर घोल लें। घोल बनाने में रासायनिक प्रक्रिया होती है और उसमें तेज गर्मी निकलती है, अतः हाथ से न छुएं। इसे लगभग 10 घण्टे वैसे ही छोड़ दें। इसे कास्टिक लेई कहते हैं।

अब दूसरे दिन या 10 घण्टे बाद इस कास्टिक लेई में एक व्यक्ति एसिड स्लरी को धीरे-धीरे पतली धार के साथ बाल्टी में छोड़ता जाए और दूसरा व्यक्ति घोल के डंडे से बराबर चलाता जाए।

2. अच्छी तरह मिल जाने पर 500 ग्राम यूरिया को भी इसी में डाल दें। इसके बाद टी.एस.पी. डालकर मिलाएं। इसके बाद सोडियम सल्फेट भी मिला दें। इन सभी को मिलाकर कम से कम एक घण्टे तक अच्छे से घुटाई करें। यदि घुटाई ठीक नहीं होगी तो गाढ़ापन नहीं आएगा और यह लिक्विड सोप ठीक से नहीं बन पाएगा।

3. अब इस घोल को 10-20 घण्टे तक छोड़ दें। उसके बाद उसमें वांछित रंग-सुगंध मिला सकते हैं। पैकिंग के लिए काँच या प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करें।

सावधानियाँ -

  1. 1. एल्युमीनियम या अन्य धातु की बाल्टी का प्रयोग किसी भी स्थिति में न करें।

22