स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)
Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)
राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा
स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)
DevanagariHindipublished79 पृष्ठ
पृष्ठ 23, कुल 79 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 23
2. कास्टिक सोडा को खुला न छोड़ें अन्यथा वातावरण से नमी सोखकर पानी बन जाएगा। कास्टिक सोडा अथवा उसके घोल को हाथ से न छुएं।
(11) लिक्विड सोप
(बर्तन धोने का तरल साबुन)
सामग्री -
| 1. पानी | - | 15 लीटर |
|---|---|---|
| 2. कास्टिक सोडा (चिप्स वाला) | - | 250 ग्राम |
| 3. सोडा एस (टाटा का) | - | 250 ग्राम |
| 4. एसिड स्लरी | - | 1 लीटर |
| 5. यूरिया | - | 700 ग्राम |
| 6. सोडियम सल्फेट | - | 100 ग्राम |
विधि -
इसके बनाने की विधि कपड़े धोने वाले लिक्विड सोप जैसी ही है। अंतर सिर्फ़ इतना है कि कास्टिक सोडा को 10 घण्टे ठण्डा न करके, उसमें तुरंत उपरोक्त सामग्री डालकर आगे की विधि अनुसार धोलें। घुटाई करना इसमें भी उतना ही आवश्यक है। बन जाने के बाद 12 घण्टे के बाद ही उपयोग में लें।
(12) बर्तन धोने का पाउडर
सामग्री -
| 1. डोलामाइट पाउडर | - | 10 किलो |
|---|---|---|
| 2. बोरेक्स पाउडर | - | 500 ग्राम |
| 3. नींबू सत | - | 200 ग्राम |
23