भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 32, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 32
  • 5. हीना पाउडर या कोयला पाउडर - 1.5 किलो (रोलिंग हेतू)
    • 6. रोलिंग पेपर - 1.5 किलो

सेण्ट की सामग्री

  • 1. डी.ई.पी. ऑयल - 5 किलो
  • 2. सेंट - 500 ग्राम
  • 3. फैन्सी बकेट सेंट - 25 ग्राम
  • 4. प्लेन अगरबती सूखी - जितनी लगेँ (6 किलो)
  • 5. जिलेटिन पेपर (पैकिंग के लिए)

विधि -

  1. 1. ऊपर के तीनों (क्र. 1 से 3) सूखे पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर डिब्बे में भरकर रखें। अब जितनी अगरबती बनानी हो उतना ही मसाला (मिश्रण पाउडर) लेकर ठण्डे पानी से रोटी के आटे की तरह गूँथें।
  2. 2. गूँथने के बाद गीला मसाला को उसी बर्तन में 15-20 बार ऊपर से पटकें। मसाला तैयार हो जाने के बाद अगरबती बनाने के लिए पटरे के बीच में थोड़ा रोलिंग पाउडर रखें। बाँस की सीक में थोड़ा गीला मसाला लेपटकर और हाथ में रोलिंग पाउडर रखें। बाँस की सीक में थोड़ा गीला मसाला लपेटकर और हाथ में रोलिंग का पाउडर लगाकर हाथ व पटरे की सहायता से अगरबती पर गोलाई में लपेटें अर्थात् हथेली की सहायता से पटरे पर सावधानी से हल्के - हल्के बेलें, ताकि सीक पर मसाला गोलाई में समान रूप से चिपट जाय।

अगरबती बनाने के बाद उसे छाया में ही सुखाएं। अच्छी तरह सूख जाने के बाद सेंट में डुबोएं।

सेंट में डुबाने की विधि -

32