भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 33, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 33

सेंट को डी.ई.पी. ऑयल में मिलाकर, गहरे डिब्बे में रख दें। सूखी प्लेन अगरबती का सीक वाला भाग मुट्ठी में पकड़कर सेंट में डुबोएं। सेंट में डुबोने के तुरंत बाद बाहर निकालकर किसी चौड़े बर्तन या चौड़ी परात में अगरबती खड़ी कर दें। सेंट पूरा खत्म हो जाने के बाद बंद डिब्बे में प्लास्टिक या जिलेटिन पेपर से ढँककर रख दें। दूसरे दिन 20-25 ग्राम तौल के अनुसार जिलेटिन पेपर में पैकिंग करें।

सावधानियाँ -

  1. 1. अगरबती बनाते समय रोलिंग का पाउडर कम मात्रा में लें।
  2. 2. अगरबती बनाने के बाद छाया में ही सुखाएं।
  3. 3. पैकिंग करने से पहले 15-20 मिनट धूम में सुखा लें।
  4. 4. सेंटेड अगरबती को धूप में नहीं सुखाया जाता है।

(25) शाकल्य अगरबती

(हवन सामग्री का अगरबती)

सामग्री -

1. हवन सामग्री पाउडर-1 किलो
2. मैदा लकड़ी (पाउडर)-1 किलो
3. लकड़ी कोयला-400 ग्राम
4. हीना गाद-100 ग्राम
5. मस्क अम्ब्रेड-5 ग्राम
6. अम्बर सालिड-5 ग्राम

33