भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 34, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 34
7. वेनेलिन-5 ग्राम
8. रोज क्रिस्टल-5 ग्राम
9. सीक-1 किलो
10. हवन सामग्री पाउडर-1 किलो रोलिंग के लिए
11. बटर पेपर-पैकिंग के लिए

विधि -

  1. 1. ऊपर के तीनों (क्र. 1 से 3) सूखे पाउडर में हीनागाद, मस्क अम्ब्रेड, अम्बर सालिड, वेनेलिन और रोज क्रिस्टल को महीन पीसकर अच्छी तरह मिलाकर डिब्बे में भरकर बंद करके रख दें। जब जितनी अगरबत्ती बनानी हो, उतना ही मसाला (मिश्रण) लेकर ठण्डे पानी में रोटी के आटे की तरह गूँथें।
  2. 2. मसाला तैयार हो जाने के बाद अगरबत्ती बनाने व बेलने की विधि सेंटेड अगरबत्ती की विधि अनुसार ही है।
  3. 3. यदि सुगंधित मसाला (क्रं. 4 से 8 तक) न मिले तो नागरमोथा 50 ग्राम, कपूर कचरी 5 ग्राम एवं खस 5 ग्राम लें तथा इन सबको पीसकर मसाले में मिला सकते हैं।

(26) चन्दन अगरबत्ती

सामग्री -

1. चंदन पाउडर-1 किलो
2. मैदा लकड़ी पाउडर-1 किलो
3. कोयला पाउडर-400 ग्राम
4. बाँस की सीक-1 किलो

34