भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 35, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 35
5. चंदन पाउडर-1 किलो
6. बटर पेपर-पैकिंग हेतु

विधि -

चंदन अगरबत्ती बनाने की विधि हवन सामग्री की अगरबत्ती जैसी ही है।

(27) साधारण अगरबत्ती

सामग्री -

1. मैदा लकड़ी-1 किलो
2. कोयला पाउडर-100 ग्राम
3. बाँस की तीलियाँ-आवश्यकताभर
4. सुगन्धि-आवश्यकताभर
5. वाइटेल (स्विंडल आइल)-आवश्यकताभर

विधि -

  1. 1. मैदा लकड़ी में कोयला पाउडर मिलाकर आटे की तरह लेईनुमा मॉडिए।
  2. 2. इस लेई को लकड़ी के पाटे पर फैलाकर इस पर बाँस की तीलियों को रगड़ें, ताकि तीलियों में लेई चिपक जाए। ऊपर से अतिरिक्त कोयला पाउडर लगाते जाएं।
  3. 3. सूखने के बाद वाइटेल में सुगंध मिलाकर तीलियों पर छिड़ककर 24 घण्टे के लिए एअरटाइट बंद रखें, फिर पैकिंग कर दें।

सूचना - सादी अगरबत्ती बाजार में तैयार बनी बनाई भी मिलती है। चाहें तो इसे लेकर वाइटेल और सुगंध मिलाकर पैकिंग कर सकते हैं।

35

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1) · पृष्ठ 35, कुल 79 में से · BharatKosha