भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 36, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 36

(28) गीली अगरबती

सामग्री -

1. मैदा लकड़ी-1 किलो
2. चन्दन पाउडर-आवश्यकतानुसार
3. गुड़-आवश्यकतानुसार
4. शहद-आवश्यकतानुसार
5. सुगंध-आवश्यकतानुसार
6. बाँस की मोटी तीलियाँ-आवश्यकतानुसार

विधि -

  1. 1. मैदा लकड़ी, गुड़, शहद व चंदन को आटे की तरह माँड़ें। इसे पिछले फार्मूले की तरह तीलियों पर रगड़कर चिपकाएं।
  2. 2. बाद में चंदन पाउडर में लाल या हरा कलर मिलाकर इस पर तीलियाँ घुमाएं।

(29) अमृतधारा

सामग्री -

1. ठंडई (मेन्थोल-पिपरमिंट-मनफूल)-10 ग्राम
2. भीमसेनी कपूर-10 ग्राम
3. अजवाइन फूल-10 ग्राम

विधि -

तीनों चीजों को बोतल में मिलाने पर लिक्विड (द्रवरूप) बन जाता है।

इसे अमृतधारा (पिपरमिंट ऑयल) के नाम से जाना जाता है। यह बहुत से फार्मूलों में उपयोगी है।

36