भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 37, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 37

(30) स्नो

सामग्री -

1. टैरिक एसिड-100 ग्राम
2. कास्टिक सोडा-10 ग्राम
3. बोरेक्स-5 ग्राम
4. लेवेण्डर सेण्ट-आवश्यकतानुसार

विधि-

  1. 1. कास्टिक में 50 ग्राम पानी मिलाकर बोरेक्स पाउडर मिला दें।
  2. 2. अब टैरिक एसिड को हल्का सा गर्म करके एक एल्यूमीनियम के बर्तन में इसमें कास्टिक व बोरेक्स का मिश्रण मिलाते हुए पानी डालकर खूब घोंटिए।
  3. 3. बाद में लेवेण्डर सेण्ट मिलाकर पैकिंग करें।

(31) टेलकम पाउडर

सामग्री -

शंखजीरा पाउडर सुपर-1 किलो
गुलाबी कलर-आवश्यकतानुसार
गुलाबी सेण्ट-आवश्यकतानुसार

विधि -

सब अच्छी तरह एकसार मिलाकर डिब्बों में पैक कर दें।

37