भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 61, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 61

(78) लिक्विड कोलतार

सामग्री -

  • 1. रोडटार(तारकोल) - 100 किलो
  • 2. केरोसिन - 100 किलो
  • 3. चूना पाउडर - 5 किलो

बनाने की विधि

  • 1. तारकोल गरम करें, जब पतला हो जाए तो भट्टी बुझा दें। केरोसीन में चूना मिलाकर तारकोल में मिला दें।
  • 2. इसे लगाने से लकड़ी , टीन आदि सुरक्षित रहते हैं, सड़ते नहीं हैं।

(79) पेण्ट में डालने का टर्पेण्टाइन

सामग्री -

  • 1. व्हाइट केरोसीन - 200 लीटर
  • 2. पाइन ऑइल - 5 लीटर

बनाने की विधि -

दोनों को मिलाकर 24 घण्टे के लिए एअरटाइट बंद रख दें। इसके बाद पैकिंग करें।

(80) बेकरी उत्पाद डबलरोटी(ब्रेड)

61