भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 62, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 62

सामग्री -

1. मैदा-1 किलो
2. ईस्ट ग्राम(गर्मी में)-8 से 10
ग्राम(सर्दी में)-10 से 15
3. चीनी-30 ग्राम
4. नमक-20 ग्राम
5. घी-20 ग्राम
6. पानी-600 मि. लीटर

बनाने की विधि -

  1. 1. एक बर्तन में एक कप साधारण गरम पानी लेकर उसमें 15 ग्राम पीसी चीनी घोलें। इसमें ईस्ट डालकर 10 मिनट तक ढँककर रख दें।
  2. 2. दूसरे बर्तन में बचें हुए पानी में 20 ग्राम नमक एवं 15 ग्राम चीनी डालकर शर्बत जैसी घोल तैयार करें
  3. 3. जब ईस्ट, साबुन या दही के झाग समान फूलकर ऊपर आ जाए तब उसमें 50 से 100 ग्राम मैदा डालकर , किसी चीज से अच्छी तरह चलाकर पतला घोल तैयार करें तथा पुन 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें।
  4. 4. अबे मैदा में ईस्ट वाला घोल , नमक व चीनी का घोल तथा घी डालकर अच्छी तरह गूँथ ले। मैदे को गूँथने में रोटी के आटे से थोडा मुलायम रखें। तैयार मैदे को 2 से 2.5 घण्टे तक खमीर उठने (फूलने) के लिए ढँककर रख दें।
  5. 5. इसको हल्का सा मसलकर उसमें से 400 ग्राम वजन की मात्रा तौलकर उसकी गोल लोई बनाकर 5 मिनट के लिए रख दें।

62