भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 63, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 63
  1. 6. इस बीच ब्रेड पकाने वाले साँचे में घी या तेल लगाकर तैयार कर लें ताकि ब्रेड साँचे से चिपके नहीं और आसानी से बाहर निकल सकें।
  2. 7. 5 मिनट बाद इस मैदा को मोल्डिंग करके(साँचे की आकृति देंने को मोल्डिंग कहते हैं।) साँचे में रखे तथा ऊपर से ढक्कन लगाकर साँचे को बन्द करें। 2 से 2.5 घण्टे तक साँचे को ऐसे ही रहने दें।
  3. 8. साँचा जब मैदा से अच्छी तरह भर जाए तब उसे 400 डिग्री फ़रेनहाइट गर्म भट्टी में 20 मिनट तक पकाकर निकाल लें।

1 किलो मैदा के मिश्रण से 4 ब्रेड तैयार होते हैं। ब्रेड के मैदे में से बंद बर्गर व पीजा इत्यादि भी बना सकते हैं।

(81) कैक

सामग्री -

1. मैदा-1 किलो
2. घी-600 ग्राम
3. चीनी-1 किलो
4. मिल्क पाउडर-200 ग्राम
5. कार्न फ्लोर-50 से 100 ग्राम
6. बेकिंग पाउडर-10 ग्राम
7. वेनिला एसेन्स-10 ग्राम
8. दूध या पानी-750 मि. ली० से 1 ली०

बनाने की विधि-

  1. 1. एक बर्तन में मैदा को छानकर रखें

63

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1) · पृष्ठ 63, कुल 79 में से · BharatKosha