भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 64, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 64
  1. 2. दूसरे बर्तन में घी लेकर (जमा हुआ) अच्छी तरह फेंटें तथा उसमें पीसी चीनी धीरे-धीरे मिलाते जाए। आवश्यकतानुसार इसमें थोड़ी मात्रा में दूध या पानी डालकर मिश्रण को घोटकर क्रीम जैसा तैयार करें।
  2. 3. इस मिश्रण में कार्न फ्लोर एवं मिल्क पाउडर अच्छी तरह फेंटे। अच्छी तरह मिल जाने के बाद बैंकिंग पाउडर एवं वेनिला एसेन्स या छोटी इलायची पीसकर डालें। बैंकिंग पाउडर डालने के बाद मिश्रण को एक ही दिशा में फेंटें।
  3. 4. अंत में थोडा- थोडा मैदा एवं थोडा-थोडा दूध या पानी डालते हुए मिश्रण को हल्के हाथों से उँगलियों की सहायता से मिलाते जाएं। यह ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला था। ज्यादा कडा (टाइट) न होने पावे। इस मिश्रण को पकोडे के घोल की तरह तैयार करें।
  4. 5. केक पकाने वाले साँचे में घी अथवा तेल लगाकर तैयार करें ताकि केक साँचे में चिपके नही तथा आसानी से बाहर निकल सके ।
  5. 6. तैयार ट्रे में उपरोक्त मिश्रण को 1 इंच या 1.5 इंच की मोटाई में साँचे में चारों तरह बराबर डालें तथा 300 फारेनहाइट गरम भट्टी में 25 से 30 मिनट तक पकाकर निकाल लें। इसे रैक या जाली में रखे।
  6. 7. केक जब पूरी तरह ठण्डी हो जाय तब उसे ट्रे से बाहर निकालें और यदि आवश्यक हो तो पैक करें

केक पर आयसिंग (सजावट) -

यदि केक पर आइसिंग करना चाहते हैं तो निम्न विधि से की जाती है- एक बर्तन में 200 ग्राम मलाई, मक्खन या घी लेकर अच्छी तरह फेंटें । इसमें 50 ग्राम आइसिंग शुगर या 100 ग्राम पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें । इस मिश्रण में 5 बूँद बेनाना एसेंस या वेनिला एसेंस एवं थोड़ी मात्रा

64