भारतकोश
स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

स्वदेशी उत्पाद बनाने की विधि (भाग 1)

Swadeshi Utpad Banane Ki Vidhi (Bhag 1)

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Utpad Series Part 1 · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished79 पृष्ठ

पृष्ठ 65, कुल 79 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 65

मे दूध डालकर अच्छी तरह फेंटकर क्रीम तैयार करें। क्रीम में खाने वाला रंग डाल सकते हैं। अब तैयार क्रीम को केक के ऊपर अपने मनपसंद ढंग से सजाएं।

(82) बिस्कुट (मीठे बिस्कुट)

सामग्री -

1.आटा या मैदा-1 किलो
2.घी-400 ग्राम
3.चीनी-500 ग्राम
4.बेकिंग पाउडर-10 ग्राम
5.अमोनिया बाई कार्ब-10 ग्राम
6.कस्टर्ड पाउडर-50 ग्राम
7.वेनिला एसेंस-5 मि. लीटर
8.नमक-5 ग्राम
9.दूध या पानी-250 से 300 मि.लीटर

बनाने की विधि -

  1. 1. मैदा या आटा को छानकर रखें।
  2. 2. एक बर्तन में घी लेकर (जमा हुआ) अच्छी तरह फेंटें तथा उसमें पिंसी चीनी धीरे-धीरे मिलाते जाए जब तक कि सारी चीनी मिल जाए।
  3. 3. इस मिश्रण में थोड़ी मात्रा में दूध या पानी मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह फेंटें इसमें क्रमशः कस्टर्ड पाउडर, बेकिंग पाउडर, अमोनिया बाइकार्ब या (मीठा सोडा), नमक, वेनिला एसेंस, या छोटी इलायची पीसकर डालें तथा मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें।

65